Ram Chandra Pradhan
20.7K posts

Ram Chandra Pradhan
@pradhan4bjp
लखनऊ- उन्नाव विधान परिषद सदस्य। प्रदेश महामंत्री (पिछड़ा वर्ग) भाजपा, उत्तर प्रदेश। पूर्व - महामंत्री लखनऊ विश्वविद्यालय।
Lucknow, India Katılım Nisan 2021
4 Takip Edilen3.9K Takipçiler

लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा बाजार (निकट- बेब सिनेमा) में भाजपा के प्रदेश संयोजक एवं उत्तर प्रदेश श्रम समन्वय समिति के सदस्य श्री प्रदीप सिंह उर्फ़ बब्बू जी द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री अवधेश कटियार जी भी उपस्थित रहे।




हिन्दी

हिंदी साहित्य के महान विद्वान, प्रख्यात साहित्यकार, चिंतक एवं शिक्षाविद् आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने अपनी लेखनी और विचारों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, साहित्य और ज्ञान परंपरा को नई दिशा प्रदान की।
उनका साहित्यिक योगदान सदैव हिंदी जगत को प्रेरित करता रहेगा।

हिन्दी

भारत में आधुनिक औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखने वाले महान उद्योगपति, समाजसेवी एवं दूरदर्शी चिंतक जमशेदजी टाटा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने उद्योग, शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में जो अमूल्य योगदान दिया, वह आज भी देश की प्रगति का आधार बना हुआ है।
उनका जीवन हमें नवाचार, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

हिन्दी

1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के महानायक, वीर योद्धा एवं प्रखर राष्ट्रभक्त नाना साहेब पेशवा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर देशवासियों में संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई।
उनका साहस, त्याग और देशप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

हिन्दी

ज्येष्ठ माह में आने वाला बड़ा मंगल श्रद्धा, सेवा और भक्ति का विशेष पर्व माना जाता है। यह पावन अवसर हमें प्रभु श्रीराम के परम भक्त पवनपुत्र हनुमान जी के साहस, समर्पण और सेवा भाव से प्रेरणा लेने का संदेश देता है।
इस शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

हिन्दी

इतिहास, संस्कृति, कला एवं हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने वाले सभी संग्रहालयों एवं उनसे जुड़े कर्मियों को “अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं।
संग्रहालय हमारी सभ्यता, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास के अमूल्य धरोहर हैं, जो समाज को ज्ञान और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

हिन्दी

संचार क्रांति, डिजिटल प्रगति एवं तकनीकी नवाचार के माध्यम से विश्व को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों एवं दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े कर्मियों को “विश्व दूरसंचार दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं।
आधुनिक संचार तकनीक राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास के नए अवसरों को निरंतर सशक्त बनाती रहे।

हिन्दी

ज्येष्ठ माह के द्वितीय शनिवार के पावन अवसर पर अमीनाबाद, लखनऊ स्थित सखी फार्म में आयोजित विशाल भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया तथा प्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्रीराम एवं वीर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस धार्मिक एवं पुण्य आयोजन के सफल आयोजन हेतु आयोजक श्री हेमंत वाघवानी जी, श्री भारत जी एवं समस्त सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 🙏🚩




हिन्दी

मलिहाबाद के माल रोड स्थित “सिटी कार्ट” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर श्री उमैर खान जी एवं उनके भाई श्री जुनैद प्रधान जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ईश्वर से कामना है कि यह नया प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति एवं सफलता के नए आयाम स्थापित करे तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करे। 💐🙏




हिन्दी

मलिहाबाद स्थित नवीन फल मंडी स्थल पहुंचकर आम फल उत्पादकों एवं व्यापारियों से भेंट कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अध्यक्ष श्री नसीम बेग जी, श्री अहमद उल्लाह जी, श्री सलीम कदबी जी, श्री नितिन कुमार गुप्ता जी, श्री परवेज अहमद जी, श्री नदीम खान जी, श्री मोहसीन खान जी एवं श्री समीर जी के साथ बैठक कर आम उत्पादन, व्यापार एवं किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
हिन्दी











