राघविजेन्द्र जाटव retweetledi
राघविजेन्द्र जाटव
3.6K posts

राघविजेन्द्र जाटव
@raghvijendraASP
जयपुर संभाग सह प्रभारी IT Cell आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान my leader👉 @bhimaarmichif
Rajasthan, India Katılım Haziran 2023
441 Takip Edilen330 Takipçiler
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

RTE Act के तहत गरीब, वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में 25% निःशुल्क शिक्षा का अधिकार संविधान ने दिया है, लेकिन अत्यंत शर्मनाक स्थिति यह है कि कई निजी विद्यालय इस कानून को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं।
प्रवेश प्रक्रिया में जानबूझकर अड़चनें पैदा की जा रही हैं, पात्र बच्चों के आवेदन रोके जा रहे हैं और कहीं-कहीं उन्हें घुमाया जा रहा है, जो सीधा-सीधा संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।
यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार पर संगठित हमला है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
जब देश का संविधान हर बच्चे को समान शिक्षा का अधिकार देता है, तो फिर गरीब के बच्चे के साथ यह भेदभाव क्यों?
यदि निजी विद्यालयों का यह रवैया नहीं बदला, तो भीम आर्मी-आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मुद्दे पर मेरे द्वारा 27 मार्च को सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाई गई थी। इसके उपरांत, लोकसभा में मेरे द्वारा पूछे गए प्रश्न पर 2 अप्रैल को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री @mlkhattar जी ने अपने उत्तर में स्पष्ट किया कि विद्युत अधिनियम की धारा 47(5) के तहत उपभोक्ता की सहमति के बिना प्रीपेड मोड लागू नहीं किया जा सकता है तथा प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं, बल्कि स्वैच्छिक हैं।
इस संबंध में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इसके बावजूद, केंद्र के निर्देशों को दरकिनार करते हुए उत्तर प्रदेश में सम्मानित जनता को गुमराह कर, भय का माहौल बनाकर तथा पुलिस की मौजूदगी में जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। जब जनता इस अन्यायपूर्ण कृत्य का विरोध करती है, तो उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
मेरा सवाल है कि मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, प्रदेश की सम्मानित जनता इसे किसी डील की मजबूरी क्यों करार दे रही है? इससे सरकार की विश्वसनीयता और इकबाल पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि सम्मानित जनता पर लगाए गए ये फर्जी मुकदमे शीघ्र वापस नहीं लिए जाते हैं, तो भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन करने को मजबूर होगी।
हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

#अशोकनगर #मध्यप्रदेश में दलित महिला और उसके परिवार के साथ हुई सरेआम मारपीट बेहद शर्मनाक है।
Mohan Yadav सरकार में आखिर कानून-व्यवस्था क्यों कमजोर होती जा रही है? क्या अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है?
जातीय हिंसा की बढ़ती घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं।
तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी हो और कड़ी कार्रवाई की जाए।
हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

मथुरा जिले के थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा–राधाकुण्ड मार्ग पर जातंकवादियों द्वारा आरओ प्लांट से पानी लेकर घर लौट रहे बहुजन युवक कुलदीप दिवाकर को जातिसूचक गालियाँ देते हुए इस हद तक बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा गया कि वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना अत्यंत पीड़ादायक ,दण्डनीय और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या दलित समाज के लोगों को अब पानी भरकर घर लौटने का भी अधिकार नहीं है? यह घटना सीधे-सीधे संविधान और कानून-व्यवस्था को चुनौती देती है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं-कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो।SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई हो।पीड़ित को सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए।
@CMOfficeUP
हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

“न्याय, सम्मान और अधिकार की लड़ाई — सत्ता परिवर्तन यात्रा के साथ!”
“जन-जन की आवाज बनेगी, अब नई सुबह आएगी!”
@BhimArmyChief

हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

किसान आंदोलन के शहीदों को मेरी तरफ से एक छोटी-सी श्रद्धांजलि
वर्ष 2026–27 के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा एवं मतदान के दौरान अपनी बात रखते हुए।
1. कृषि पर 50% आबादी निर्भर लेकिन जीडीपी में सिर्फ 15–16% योगदान।
2. किसानों की कम आय -आर्थिक व सामाजिक अन्याय
3. कृषि बजट ज़मीनी जरूरतों के मुकाबले कम।
4. पीएम किसान सम्मान निधि 6,000 रुपये सालाना अपर्याप्त है 1,00,000 रुपये करने की मांग।
5. सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी।
6. घोषित एमएसपी वास्तव में कितने किसानों को मिल रही।
7. किसान को फसल का उचित मूल्य नहीं मिलना।
8. फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाने की मांग।
9. किसान आत्महत्याएँ-सरकार की जिम्मेदारी तय हो।
10. पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या के आंकड़े व रोकथाम उपाय।
11. गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग।
12. गन्ना भुगतान 14 दिन में सुनिश्चित हो।
13. आलू किसानों को उचित दाम।
14. यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
15. जर्जर नहरों की मरम्मत।
16. समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए।
17. वर्ष 2022 में यूपी सरकार ने वादा किया था कि बिजली का दाम आधे कर देंगे, लेकिन नहीं हुये।
@LokSabhaSectt
@AgriGoI
@ChouhanShivraj
#Budget2026
हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

I Support UGC
समर्थन करने वाले साथी कमेंट करें ✊🏿
#we_support_UGC #ugcbill
हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

वो बेटी जो देश के लिए ओलंपिक गोल्ड ला सकती थी, आज भी सिस्टम की अनदेखी का शिकार है।
बागपत के जोहड़ी गाँव की इस दलित बेटी के सपने बड़े थे, मेहनत सच्ची थी —
लेकिन अपने देश में ही उसे वो साधन नहीं मिले, जो उसके हक के थे।
सोचिए… अगर उसे एक राइफल मिल जाती,
तो शायद आज तिरंगा दुनिया में और ऊँचा लहराता।
अब सवाल हम सब से है —
क्या हम ऐसे सपनों को यूँ ही टूटने देंगे, या आवाज उठाएँगे?
#JaiBhim #DalitDaughter #Equality #RaiseYourVoice #JusticeForAll #BhimArmy
हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

दुबई में 17वीं फज्जा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया है। भारतीय दल ने कुल 43 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया- जिसमें 16 स्वर्ण, 13 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं।
यह उपलब्धि बताती है कि भारत के पैरा एथलीट्स आज विश्व स्तर पर मजबूती से अपनी पहचान बना रहे हैं। ट्रैक और फील्ड दोनों स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, परिश्रम और अदम्य साहस का परिचय दिया है।
हम सभी विजेता खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी टीम को हार्दिक बधाई देते हैं। यह सफलता देश के दिव्यांग खेल आंदोलन के लिए प्रेरणादायक मील का पत्थर है।
आप सभी चैंपियनों को उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
हमें आप पर गर्व हैं।
हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

आगरा के खंदारी चौराहे के पास स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की दशकों पुरानी प्रतिमा वाले पार्क पर जबरन कब्ज़े की कार्रवाई की खबर बेहद चिंताजनक है।
भीम आर्मी इसके खिलाफ मजबूती से खड़ी है और उनका कहना है कि यह भूमि सरकारी है। इस मामले को लेकर @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से पक्षकार बनने और कार्यवाही रोकने की अपील की है।
बाबा साहेब की प्रतिमा और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
#SaveAmbedkarPark
#Agra
#BhimArmy
#Justice
#जयभीम #जयसंविधान 💙📜


हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

राजस्थान के मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के निवासी एवं जीव रक्षा व पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रदेशाध्यक्ष माननीय लुणा राम मेघवाल जी ने करकेड़ी क्षेत्र में खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई का साहसपूर्वक विरोध किया।
इस पर्यावरणीय अपराध के विरुद्ध आवाज़ उठाने पर वन माफियाओं द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है।
उन्हें जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, लेकिन उचित व समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई का कड़ा विरोध करती है।
खेजड़ी केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान, पर्यावरण संतुलन और जनजीवन का आधार है।
हम पर्यावरण रक्षक लुणा राम मेघवाल जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं।
हम @RajGovOfficial से मांग करते हैं - कि लुणा राम मेघवाल जी को तत्काल सर्वोत्तम एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, इस हमले में शामिल सभी अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए,खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई में संलिप्त माफियाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
@rajcmo
@BhajanlalBjp

हिन्दी
राघविजेन्द्र जाटव retweetledi

मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की सरकार कहती है—“यूपी में ही रोजगार मिलेगा, दुनिया भर से पेशेवर लौटेंगे।” लेकिन हकीकत यह है कि 2500 रुपये महीना पाने वाले चौकीदार बनने के लिए भी ग्रेजुएट–इंटर पास युवक लंबी लाइन में खड़े हैं।
ग्राम प्रहरी की नौकरी—जहाँ दैनिक वेतन मनरेगा मजदूर से भी कम है।
युवा UP का गौरव हैं, लेकिन तीन इंजन वाली भाजपा सरकार ने उन्हें मजबूरी का प्रतीक बना दिया है।
और भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार? सम्मेलन करेगी, मंच सजाएगी, भाषण देगी—पर सब सिर्फ दिखावे के लिए।


हिन्दी









