
ड्रग्स को पीछे छोड़ें, कैथल के संग दौड़ें! आज कैथल में आयोजित भव्य ‘हाफ मैराथन’ को सफल बनाने लेने के लिए मैं सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज हरियाणा नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रदेश के कोने-कोने में लगातार मैराथन, साइक्लोथॉन, रागिनी जैसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। जब नशा समाप्त होगा, तो युवा स्वस्थ होंगे; युवा स्वस्थ होंगे, तो राष्ट्र सशक्त होगा। तभी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "विकसित भारत" के संकल्प के साथ "विकसित हरियाणा" का सपना भी साकार होगा। #drugfreeharyana

