Rekhta Learning
1.8K posts

Rekhta Learning
@rekhtalearning
Courses are created & delivered by scholars in bite-sized lessons






क्लास रूम में #Kabirकबीर कबीर, जायसी और तुृलसी को बरसों पढ़ाया, खासकर कबीर को। भक्तिकाव्य का अध्ययन करते हुए देशभाषा में व्यक्त आरंभिक आधुनिकता का महत्व समझा, पाठकों और श्रोताओं के सामने रखा। भक्ति के लोकवृत्त की धारणा प्रस्तावित की। महाभारत, नेहरू और सारे कामों के साथ आरंभिक आधुनिक भारत के इतिहास के साथ एंगेजमेंट लगातार चलता रहा है। कबीर-ग्रंथावली के परिमार्जित संस्करण के बाद जन गोपाल पर किताब ( डेविड लोरेंजन के साथ) आ चुकी है। और भी कामों का विचार मन में है। पिछले बरस @Rekhta रेख्ता के मित्रों के अनुरोध पर उनके लर्निंग प्रोग्राम के लिए, कबीर के समय और उनकी कविता के बारे में सिलसिलेवार बातचीत की थी, कुछ लेक्चर्स की शक्ल में। अब ये लेक्चर्स जल्दी ही रेख्ता लर्निंग पर बतौैर कोर्स के उपलब्ध होंगे। आप सबकी सूचनार्थ निवेदन...🙏🙂































