rishali singh
28 posts


पीआरडी जवान धैर्य, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश में सुरक्षा और जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी भावना को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने उनके कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विभाग का बजट भी ₹60 लाख से बढ़ाकर ₹135 करोड़ किया गया है। आज हमारे 7500 से अधिक पीआरडी जवान पूरे उत्तराखंड में अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती @rekhaaryaoffice जी, माननीय विधायक श्री @umeshsharmakau जी भी उपस्थित रहे।












सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही पौड़ी में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और इसकी रोकथाम में लापरवाही बरतने के दृष्टिगत पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए, इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक भय है, ऐसे क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को स्कूल तक छोड़ने और घर तक लाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। बैठक में माननीय वन मंत्री श्री @SubodhUniyal1 जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।






देहरादून स्थित अस्पताल पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत जी की माताजी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से माताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।


सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य की सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास करने, कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास हेतु कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। जेलों में बनाये गये उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग करने, जेलों में समय-समय पर भोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ ही कारागारों में चिकित्सा संबंधित सुविधाओं को बेहतर करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में माननीय वन मंत्री श्री @SubodhUniyal1 जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।






प्रांतीय रक्षक दल हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

