सदानीरा
4.6K posts

सदानीरा
@sadaneera
• विश्व कविता और अन्य कलाओं की पत्रिका • Hindi journal of world poetry and contemporary art
Katılım Ekim 2017
0 Takip Edilen19.9K Takipçiler
सदानीरा retweetledi
सदानीरा retweetledi

हिंदी में बेचारे बधाईबाज़ों की दिशा-दशा-दुर्दशा यह है कि वह पुरस्कार-वापसी पर साहस को सलाम करते हैं और पुरस्कार-प्राप्ति पर जुगाड़ को। आज स्थिति यह है कि साहित्य अकादेमी पुरस्कार पाने वाले, नहीं पाने वाले, लौटाने वाले, नहीं लौटाने वाले, दोनों ही प्रसंगों में बधाई देने वाले... सब मानो इस तथ्य पर एकमत हैं कि अक्टूबर-नवंबर 2015 में हमारे देश में जो संकट थे, आज वे दूर हो गए हैं और साहित्य अकादेमी पुरस्कार एक पवित्र वस्तु हो गई है जिसे पाना भी उतना ही नैतिक है जितना लौटाना।
• अविनाश मिश्र
(hindwi.org/bela/ravivasar…)
#hindwi #hindwibela #ravivasreey4 #avinashmishra #SahityaAkademi

हिन्दी



विश्व कविता दिवस (21 मार्च) के अवसर पर दैनिक भास्कर प्रस्तुत कर रहा है ‘कविता उत्सव’... एक काव्य-प्रतियोगिता। अगर आपके भीतर भावनाएँ हैं, विचार हैं... तो उन्हें कविता के रूप में हमारे साथ साझा कर सकते हैं। और ज़्यादा जानकारी और नियम एवं शर्तों के लिए लिंक : forms.gle/ZwyfGqcRGrh261…

हिन्दी
सदानीरा retweetledi

समकालीन कविता के परिदृश्य में जहाँ मुक्तछंद की उपस्थिति व्यापक है; वहीं छंदबद्ध कविता आज भी अपनी लय, अनुशासन और संगीतात्मकता के कारण पाठकों और श्रोताओं के बीच एक विशिष्ट स्थान बनाए हुए है। इसी परंपरा और समकालीनता को समर्पित एक विशेष आयोजन ‘छंद-छंद पर कुमकुम’ ‘हिन्दवी’ की तरफ़ से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 17 जनवरी 2026, शाम 7 बजे आयोजित होगा। स्थान है—गुलमोहर सभागार, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली।
(hindwi.org/bela/chhand-ch…)
#hindwi #hindwibela #chhandchhandparkumkum #indiahabitatcentredelhi

हिन्दी

मुझे नहीं चाहिए वह ख़ुदा
जो मुझसे क़यामत के रोज़
मुख़ातिब होगा।
• अनस ख़ान
लिंक : sadaneera.com/hindi-poems-an…

हिन्दी















