
जन समस्या निवारण मंच, राजस्थान अध्यक्ष बड़े भाई सूरज जी सोनी @surajsonijpr को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 💐💐 महादेव सदा आप पर अपनी कृपा बनाए रखें 🙏
Suraj Soni
11.6K posts

@surajsonijpr
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राजस्थान Spokesperson BJP अध्यक्ष - जनसमस्या निवारण मंच ( राजस्थान )

जन समस्या निवारण मंच, राजस्थान अध्यक्ष बड़े भाई सूरज जी सोनी @surajsonijpr को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 💐💐 महादेव सदा आप पर अपनी कृपा बनाए रखें 🙏





माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी...अब सवाल केवल भ्रष्टाचार के आरोपों का नहीं, बल्कि एक मंत्री और संस्था के प्रमुख की जवाबदेही का भी है। हिंदुस्तान स्काउट गाइड राजस्थान संस्था के जिला ऑर्गेनाइजर अजय कुमावत जी ने सबूतों के साथ करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर किया है। क्या इस भारी भ्रष्टाचार में संस्था प्रमुख से लेकर नीचे तक हर अधिकारी की संलिप्तता की जांच नहीं होनी चाहिए? और अगर सब सही है, तो फिर भाजपा सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करवाने से डरना नहीं चाहिए। - अधिकारी कहते हैं नियम बने हुए हैं और दिलावर जी कहते हैं कि "सेवा नियम नहीं बने, भर्ती हुई ही नहीं" तो फिर 2024-25 के बजट में 4 करोड़ की बजट घोषणा कैसे हुई? 1.5 करोड़ रुपए कैसे जारी हुए? अगर सेवा नियम नहीं बने, तो संस्था का खुद का खाता और ऑडिट नहीं होती। राजस्थान विधानसभा के प्रगति प्रतिवेदन के पेज 129, 130 और 131 में इस संस्था का महिमामंडन कैसे किया गया? अगर नियम नहीं बने, तो पैसा कैसे लिया गया? और अगर नियम बने हुए हैं, तो संस्था के अध्यक्ष दिलावर जी सच क्यों छुपा रहे हैं? - अगर नियम नहीं बने तो D.El.Ed के करीब 13 हजार छात्रों से 39 लाख रुपए, कैंपों का वार्षिक शुल्क और भर्ती के नाम पर अवैध वसूली कैसे की गई? आखिर ये संस्था है या "कलेक्शन सेंटर"? - आखिर संस्था का पैसा निजी खातों में क्यों गया? अगर सब कुछ नियमों के अनुसार था, तो संस्था के अधिकृत खाते में पैसा क्यों नहीं जमा हुआ? - सबसे बड़ा सवाल.. मदन दिलावर जी के PA बंसीवाल हर कैंप में क्या करने जाते थे? अगर उनका इस संस्था से कोई संबंध नहीं था, तो वो हर कैंप में क्यों मौजूद रहते थे? क्या मंत्री जी बताएंगे कि उनका PA किस अधिकार से कैंपों की निगरानी करता था? - भ्रष्टाचार का ये मामला केवल एक जिले का है, पूरे राजस्थान में करोड़ों रुपए के घोटाले की आशंका जताई जा रही है। - जब अजय कुमावत जी ने 9 अप्रैल को भ्रष्टाचार की शिकायत दी थी, तो फिर अब तक जांच क्यों नहीं हुई? क्या SOG, ACB, ED या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच नहीं करवाई जा सकती? - अगर सब कुछ "दूध का धुला" हुआ है तो फिर जांच से डर किस बात का? राजस्थान की जनता और कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भ्रष्टाचार पर भाषण देने वाली भाजपा इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराए और जनता के सामने सच्चाई लाए।






निष्पक्ष प्रहार: क्या गहलोत सचिन पायलट को नाबालिग समझते हैं ? #AshokGehlot #SachinPilot #RajasthanPolitics #PoliticalDebate #BreakingNews #IndiaNews #NishpakshPrahar #Politics #Update #Analysis @ashokgehlot51 @SachinPilot @INCIndia @BJP4India @shubhendusingh @surajsonijpr


