Swapnil Ravindra Patil IAS retweetledi

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम में जिला झज्जर के अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में जिले के सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपायुक्त ने कहा कि जिला झज्जर के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं ने देश की प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर इन युवाओं ने यह उपलब्धि हासिल की है, जो जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

हिन्दी


















