Thoughtful🦁 retweetledi

आज दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ‘शिक्षक दिवस’ के पावन अवसर पर आयोजित ‘शिक्षक महाकुंभ 2025’ में माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी, दिल्ली सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री @ashishsood_bjp जी तथा अन्य सम्मानित गणमान्यों के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैं सर्वप्रथम भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ और आज सम्मानित हुए सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
आज का यह उत्सव उन गुरुओं और शिक्षकों को समर्पित है, जिन्होंने हमारे समाज में ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित की है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने '2047 तक विकसित भारत' बनाने का लक्ष्य रखा है और 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' भी इसी संकल्प को पूरा करने हेतु लागू की गई है। 'विकसित भारत' का सपना देश के गुरुओं और शिक्षकों के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए भावी पीढ़ियों के माध्यम से ही साकार होगा।




हिन्दी







