Sabitlenmiş Tweet
Varanasi Today
31.9K posts

Varanasi Today
@varanasi2day
ख़बर का हर रंग,बनारसियों के संग
Varanasi, India Katılım Ekim 2022
130 Takip Edilen355 Takipçiler
Varanasi Today retweetledi

#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान "दुश्मन पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकता" पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "'ब्रह्मोस है हमारे पास'... उन्हें ऐसी बकवास नहीं करनी चाहिए... ऐसी धमकियों का भारत पर कोई असर नहीं होगा। बहुत हो गया।"
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले चंडीगढ़ में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
(सोर्स: DPR)
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून शहर को हरित सौंदर्यीकरण उपहार कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा निर्मित योग पार्क सहित विभिन्न पार्कों एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज देहरादून का सबसे बड़ा योग पार्क और 2 अन्य पार्कों का लोकार्पण हुआ है...लोगों को योग के लिए, अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए एक अच्छा स्थान मिल गया है...हम देहरादून को एक स्वच्छ शहर बनाना चाहते हैं..."
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH | विदिशा, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "...आज बहनों ने मेरी कलाई पर राखी बांधी है। यह स्नेह का, प्रेम का और आत्मियता का धागा है। संकल्प यही है कि बहनों के जीवन में कोई तकलीफ या कठिनाई ना रहे... वो आर्थिक रूप से सशक्त हों... मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का जो संकल्प लिया था, उनकी संख्या 2 करोड़ के आस-पास पहुंचने वाली है... "
उन्होंने आगे कहा, "मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि ये देश के लिए जीने का समय है... हम अपने देश में बनी चीजों को ही खरीदें और स्वदेशी का उपयोग करें... जितनी भी चीजें घरों में आती हैं, हम संकल्प लें कि हम अपने देश में ही बनी चीजें खरीदेंगे ताकि देश में रोजगार के अवसर बढ़ें और अर्थव्यवस्था मजबूत हो... 144 करोड़ लोगों का यह भारत यदि एक साथ खड़ा हो गया तो उसे दुनिया में नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता..."
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH इंदौर: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, "हमने महात्मा गांधी को अपना आदर्श माना है और वो हमेशा अहिंसा की बात करते थे और इसलिए जब हम 15 अगस्त, 26 जनवरी मनाते हैं, तो महात्मा गांधी के प्रति भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके सम्मान में अगर एक दिन मांस की दुकानें बंद रहें, तो इसमें क्या आपत्ति हो सकती है?..."
ANI_HindiNews@AHindinews
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: कई नगर निगमों द्वारा कथित तौर पर 15 अगस्त को मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश देने की खबरों पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "...यह एक असंवैधानिक आदेश है। यह स्वतंत्रता दिवस है, एक खुशी का अवसर है। हमारे बुजुर्गों ने आजादी की लड़ाई में बहुत कुछ कुर्बान किया है...इस तरह का आदेश जारी नहीं किया जाना चाहिए था... कोई शराब पीकर कुछ गलत काम कर सकता है लेकिन मांस बेचना व्यक्ति की आजीविका है।"
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH | पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वर्तमान बाढ़ की स्थिति के संबंध में अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
(सोर्स: CMO)
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH | श्रीनगर: कश्मीर ज़ोन IG विधि कुमार बिरदी ने कहा, "15 अगस्त के लिए पूरे कश्मीर में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई थी, पूरे स्टाफ ने रिहर्सल की है... यहां श्रीनगर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल पूरी तरह तैयार हैं..."
उन्होंने आगे कहा, "कुलगाम मुठभेड़ अपने अंतिम चरण में है, यह एक गुप्त ऑपरेशन है। टीमें मौजूद हैं, हम पूर्ण रूप से सतर्क हैं। अगर हमें कुछ भी मिलता है, तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे।"
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH | रायपुर: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "लोकसभा सांसदों द्वारा चुनाव आयोग तक मार्च किया गया, 250 से अधिक सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर जा रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया... राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से जो सवाल पूछे, उनका जवाब आज तक नहीं मिला, इन जवाबों में ही लोकतंत्र छिपा है। अगर हमें लोकतंत्र को बचाना है तो वोट चोरी को रोकना होगा, इसीलिए सभी सांसदों ने 'वोट चोर गड्डी छोड़' का नारा दिया है और यह नारा अब जनता तक पहुंच गया है... इस संबंध में 17 अगस्त से राहुल गांधी की बिहार में 15 दिन की पदयात्रा होगी और 1 सितंबर को गांधी मैदान में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें INDIA गठबंधन के सभी नेता मौजूद रहेंगे।"
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH सिरसा: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, "बिहार में 60 लाख से अधिक वोटों को ये कहकर काटना कि ये नकली वोट हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा एक ही व्यक्ति के तीन प्रदेशों में वोट पाए जाना चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न लगाता है। चुनाव आयोग को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। इतनी बड़ी संख्या में नकली वोट कैसे बनें ये भी स्पष्ट करना चाहिए।"
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH | दिल्ली: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "चुनाव आयोग अभी जिस तरह से व्यवहार कर रहा है, वह 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' जैसा है। जो लोग अब तक सोचते थे कि चुनाव आयोग निष्पक्ष है, उन्हें भी अब ऐसा लग रहा है कि इनका बर्ताव तो ऐसा है जैसे ये किसी राजनीतिक पार्टी की युवा शाखा है। हमने, अरविंद केजरीवाल, आतिशी ने चुनाव आयोग को कई पत्र लिखकर शिकायत की, लेकिन चुनाव आयोग ने क्या किया? कोई कार्रवाई क्यों नहीं की..."
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे हैं और उन क्षेत्रों की पहचान की जा रही है जिनमें भारत अब तक कमज़ोर था। सेमीकंडक्टर के साथ भी लगभग यही स्थिति थी, लेकिन कल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने जो फैसला लिया कि 4 और प्लांट लगाए जाएंगे, ये अपने आप में एक बड़ा फैसला है और इसके दूरगामी परिणाम होंगे..."
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH विदिशा(मध्य प्रदेश): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में आयोजित तिरंगा यात्रा स्वदेशी मार्च में शिरकत की।
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH तीसरा भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (ISMR) दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित हुआ।
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH तीसरा भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (ISMR) दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित हुआ।
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "मैंने उसी दिन कहा था जिस दिन (हरियाणा विधानसभा चुनाव) हुआ था कि मतदान बैलेट पेपर से होना चाहिए। कितनी बार उनका डेटा बदला?..."
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH | दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "ये मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला है, बिहार में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है, मरे हुए लोगों को ज़िंदा किया जा रहा है, ज़िंदा लोगों को मारा जा रहा है, कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है और बिहार में ट्रंप का वोट बनाया जा रहा है। इतनी गड़बड़ियों के बाद भी बिहार में SIR किया जा रहा है... SIR के ज़रिए 65 लाख वोट काटे जा रहे हैं और आप उस SIR में नए वोट नहीं जोड़ रहे हैं, विपक्ष के वोट काटकर आप भाजपा को, प्रधानमंत्री मोदी को जीत का प्रमाण पत्र पहुंचाना चाहते हैं और यही काम ज्ञानेश कुमार ने किया है। अब सार्वजनिक रूप से सारी बातें सामने आ चुकी हैं।"
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के धराली गांव में जिन लोगों के घर आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं, उनके पुनर्वास/विस्थापन के लिए 5 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों को भी 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके।
मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास, समग्र पुनरुद्धार और स्थायी आजीविका के सुदृढ़ीकरण हेतु तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है। यह समिति सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में गठित की गई है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी: सीएमओ
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH देवघर, झारखंड | भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "... मैं भगोड़ा नहीं हूं... मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ ये 51वां मामला है। इस मामले में मेरे बड़े बेटे, मेरे भाई, पिता और माँ के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। मैं इस मामले से दुखी हूं। प्रशासन जितनी बार मेरे खिलाफ मुक़दमे दर्ज करेगा, मैं उतनी बार सरेंडर करूंगा। अगर क़ानून में कोई प्रावधान है, तो पुलिस मुझे गिरफ़्तार करे... वो कह रहे हैं कि मैंने धार्मिक भावनाएं भड़काई हैं... इरफ़ान अंसारी अगर यहाँ पूजा करते हैं, तो सब ठीक है। एसपी ईसाई हैं, वो यहाँ पूजा करते हैं, तो भी सब ठीक है। लेकिन अगर कोई हिंदू कांवड़ यात्रा लाता है, तो क्या इससे धार्मिक भावनाएं भड़कती हैं?..."
ANI_HindiNews@AHindinews
#WATCH देवघर, झारखंड | भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अपने खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में पुलिस स्टेशन पहुंचे। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कथित तौर पर 'जबरन' प्रवेश करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हिन्दी
Varanasi Today retweetledi

#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
हिन्दी