
Vishal Soni
151.5K posts

Sabitlenmiş Tweet

"यूपी पुलिस आपकी सेवा में 24 घण्टे सदैव तत्पर"
यूपी में उन्नाव के बांगरमऊ में तैनात हेडकांस्टेबल दीप सिंह पर रोजाना युवती से जबरन अवैध सम्बन्ध
बनाने का आरोप है। युवती ने तंग आकर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
@yadavakhilesh. @MediaCellSP
@Uppolice @dgpup @SwatiJaiHind
हिन्दी
Vishal Soni retweetledi

#जौनपुर के शाहगंज तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां डीएम ने एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, पत्थरगड्डी और पेंशन से जुड़ी कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, तहसीलदार आशीष सिंह, जिला विकास अधिकारी, एसडीओ विद्युत विभाग और सीएचसी अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
@DMjaunpur @jaunpurpolice
हिन्दी
Vishal Soni retweetledi

#जौनपुर के शाहगंज नगर स्थित डाकबंगले में शनिवार को राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरटीआई के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान शिक्षा, विद्युत और प्रशासनिक विभागों से आरटीआई आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली गई। राज्य सूचना आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में सूचना उपलब्ध न कराने पर संबंधित अधिकारी अधिनियम के तहत दंड के भागी होंगे और विभागीय कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को आरटीआई मामलों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और कर्मचारियों को कानून की जानकारी देने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह, कानूनगो संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी तथा विद्युत विभाग के एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
@UPGovt @DMjaunpur
हिन्दी

जौनपुर ब्रेकिंग
मड़ियाहूं में होली के दिन जिम संचालक की दबंगई।
रामलीला मैदान में डांस कर रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों से हमला, कई घायल।
जिम संचालक प्रदुम सेठ व साथियों पर आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
@jaunpurpolice
हिन्दी
Vishal Soni retweetledi

#जौनपुर में शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत। शाहगंज नगर के इराकियाना मिल्लतनगर स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की कम्पोजिट दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान पर शराब और बीयर निर्धारित दर से अधिक दाम पर बेची जा रही है।
बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को बोतलों पर अंकित मूल्य से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और कई लोगों ने इस पर जांच की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर संबंधित विभाग के संज्ञान में बात पहुंचने की चर्चा है। वहीं स्थिति की पुष्टि के लिए जांच की बात भी कही जा रही है।
@UPGovt @upexcise @DMjaunpur
हिन्दी

जौनपुर ब्रेकिंग
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल
सुजानगंज थाना क्षेत्र के अलैया गांव का पूरा मामला
@jaunpurpolice
हिन्दी
Vishal Soni retweetledi

योगी राज में कानून का दम, लेकिन ज़मीन पर जेब पर वार!
शाहगंज के इराकियाना मिल्लतनगर स्थित शराब दुकान पर खुलेआम MRP से ऊपर वसूली।
आबकारी विभाग मौन क्यों?
ये ओवररेटिंग नहीं, जनता की जेब पर सीधा डाका है!
#शाहगंज #जौनपुर
@DMjaunpur
@nitinagarwal_n
हिन्दी
Vishal Soni retweetledi

#BREAKING | ईरान के उर्मिया शहर पर इजरायल की भारी बमबारी
@awdheshkmishra | abplive.com/live-tv
#ABPNews #Israel #WarAlertOnABP #IsraelIranConflict
हिन्दी
Vishal Soni retweetledi


मुंबई: जावेद अख्तर और शबाना आज़मी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया होली का त्योहार
#jawedakhtar | #ShabanaAzmi | #Holi | Mumbai
हिन्दी
Vishal Soni retweetledi

जौनपुर के शाहगंज तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं सामने आई हैं। स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आ रही है कि कुछ स्थानों पर खाद्य मानकों के अनुपालन को लेकर और अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। नगर क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबे और खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर निरीक्षण किए जाने की अपेक्षा जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार विभाग द्वारा नियमित जांच की प्रक्रिया जारी है, हालांकि कुछ मामलों में आमजन द्वारा और प्रभावी निगरानी की मांग की जा रही है, ताकि सभी श्रेणी के दुकानदारों और प्रतिष्ठानों में समान रूप से खाद्य मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
इस संबंध में विभागीय स्तर पर यह स्पष्ट किया गया है कि जहां भी नियमों के विपरीत स्थिति पाई जाएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
@DMjaunpur
हिन्दी

RT @news24tvchannel: देशभक्ति के गाने पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा AKA Hitman
◆ बेटी के एनुअल डे फंक्शन पर लड़की ने गाया 'ऐ मेरे वतन के लोगो'…
हिन्दी







