Vanshvardhan Singh Bundi

1.5K posts

Vanshvardhan Singh Bundi banner
Vanshvardhan Singh Bundi

Vanshvardhan Singh Bundi

@vvsbundi

26th Head of Bundi Royal Family.

Bundi, Rajasthan, India Katılım Aralık 2021
49 Takip Edilen5.4K Takipçiler
Vanshvardhan Singh Bundi
विगत रात्रि #बून्दी में महाराजा श्री महेंद्र सिंह जी (ठि. धोवड़ा) के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथिगण एवं धोवड़ा परिवार के सदस्यों से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट की। #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #MaharaoRajaOfBundi #RoyalFamilyofBundi #Bundi #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
0
0
8
218
Vanshvardhan Singh Bundi
विश्व रेड क्रॉस दिवस - आपातकाल में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कर मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से स्थापित #विश्व_रेड_क्रॉस_दिवस पर रेड क्रॉस से जुड़े सभी स्वयंसेवकों एवं कर्मीयों को हार्दिक शुभकामनाएँ। #World_Redcross_Day
Vanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
0
0
4
52
Vanshvardhan Singh Bundi
राजस्थान सरकार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी उद्योग एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कुशल कामना करता हूँ। @JoraramKumawat #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #MaharaoRajaOfBundi #RoyalFamilyofBundi #Bundi #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
2
0
13
136
Vanshvardhan Singh Bundi
विगत रात्रि #बून्दी में कुँ. रणजीत सिंह राजावत (ठि. बाबई) के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होकर आगामी दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #MaharaoRajaOfBundi #RoyalFamilyofBundi #Bundi #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
0
0
12
178
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
विगत दिवस छोटी काशी #बून्दी में भगवान श्री नरसिंह जयंती के पावन अवसर पर वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के अंतर्गत जन-जन के आराध्य श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में महा आरती एवं नरसिंह लीला का भव्य मंचन किया गया। भक्ति, आस्था और उल्लास से ओत-प्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। #NarsinghJayanti #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #RoyalFamilyofBundi #MaharaoRajaOfBundi #Bundi #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
0
0
13
153
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
‘खंभा फाड़कर प्रकट हुए भगवान श्री नरसिंह, गोधूलि बेला जीवंत हो उठी पौराणिक मान्यता, दैत्यराज का हुआ वध’ आज नरसिंह जयंती के पावन अवसर पर #बून्दी में वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी।
श्री चारभुजा नाथ विकास समिति के तत्वावधान में ऐतिहासिक एवं अलौकिक ‘नरसिंह लीला’ का भव्य मंचन किया गया। गोधूलि बेला में जब भगवान नरसिंह, खंभा फाड़कर प्रकट हुए और अहंकारी असुरराज हिरण्यकश्यप का वध किया, तो पूरा प्रांगण जयकारों से गूंज उठा। यह दृश्य अत्यंत रोमांचकारी और भावविभोर कर देने वाला था। इस पावन अवसर पर भगवान नरसिंह की प्रतिमा की विधिवत पूजा एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हिरण्यकश्यप को भगवान श्री ब्रह्मा जी से ‘ना दिन में मरूं, ना रात में मरूं’ का वरदान प्राप्त था। इसी कथा को पूर्ण श्रद्धा और शास्त्रीय परंपरा के अनुरूप मंचित किया गया।
मंच पर भगवान नरसिंह की रौद्र लीला को अमित दाधीच तथा हिरण्यकश्यप के पात्र को राजेंद्र सोनी ने अपने जीवंत अभिनय से साकार कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिरण्यकश्यप के वध के पश्चात जब भगवान नरसिंह का क्रोध शांत हुआ, तब उन्होंने अपने परम भक्त प्रह्लाद को दर्शन दिए और उसे गोद में उठाकर आशीर्वाद प्रदान किया। यह दृश्य अत्यंत भावुक और भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत था। इसके पश्चात भगवान की भव्य महाआरती संपन्न हुई। भगवान के दर्शन की प्रबल श्रद्धा के चलते हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे इस महोत्सव में शामिल हुए। पूरा वातावरण भगवान नरसिंह और श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजता रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं समस्त श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ ने इस आयोजन को और भी दिव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया। #NarsinghJayanti #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #RoyalFamilyofBundi #MaharaoRajaOfBundi #Bundi #Rajasthan
हिन्दी
0
0
6
160
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
आज ग्राम ओवण (हिण्डोली) #बून्दी स्थित श्री वल्लभ कंचन बालाजी धाम में विराट शिलान्यास महोत्सव, पंच कुण्डीय श्री राम मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। इस पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर लगभग 800 वर्ष प्राचीन हनुमद्द स्थल पर भगवान के दिव्य एवं भव्य मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पूजनीय श्री गंगाधर पण्डा जी (जगन्नाथ पुरी, ओड़िसा), आचार्य पं. योगेन्द्र शर्मा जी (भीलवाड़ा), कथाव्यास पं. श्री दशरथ शर्मा जी (मंदसौर, मध्य प्रदेश) एवं पं. विष्णु श्री कृष्णतनय जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में यह महापावन श्रीकार्य विधिवत् आरम्भ हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण वेदमंत्रों की गूंज एवं भक्ति रस से सराबोर हो उठा। इस शुभ, पावन एवं गौरवशाली अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ। #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #RoyalFamilyofBundi #MaharaoRajaOfBundi #Bundi #Hindoli #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
1
0
17
225
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
विगत रात्रि ग्राम सथूर (#हिण्डोली) निवासी श्री कालूलाल बरड़ा (भोपा परिवार, श्री रक्तदंतिका माताजी) के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुआ। इस शुभ अवसर पर बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #RoyalFamilyofBundi #MaharaoRajaOfBundi #Bundi #Hindoli #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
0
0
13
176
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
आज #बून्दी स्थित निज आवास पर व्याख्याता श्री हरिओम शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “CONTRASTS IN URBAN–RURAL CLASS ROOMS” का विमोचन किया। यह पुस्तक कोटा एवं बूंदी जिलों के संदर्भ में शहरी एवं ग्रामीण कक्षाओं के बीच शैक्षणिक असमानता, नीतिगत सुधार और शिक्षक गतिशीलता पर एक महत्वपूर्ण अकादमिक अध्ययन प्रस्तुत करती है। ऐसी रचनात्मक पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देती हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग भी प्रशस्त करती हैं। इस महत्वपूर्ण कृति के लिए लेखक श्री हरिओम शर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। #Bundi #Education #BookLaunch #AcademicExcellence #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #MaharaoRajaOfBundi #RoyalFamilyofBundi #IshwariNiwasPalace #BundiNews #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
1
2
6
135
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। तप, त्याग, शौर्य और धर्म की प्रतिष्ठा के प्रतीक प्रभु परशुराम जी का जीवन हम सभी को सत्य, न्याय और कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। #ParshuramJayanti
Vanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
0
0
5
109
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
आज #कोटा में रानी साहिबा रोमा राज्यलक्ष्मी जी पलायथा (धर्मपत्नी आपजी श्री शिवराज सिंह जी पलायथा) के देवलोकगमन के उपरांत उनके निज निवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #RoyalFamilyofBundi #MaharaoRajaOfBundi #Bundi #Kota #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
0
1
21
532
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
विश्व धरोहर दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! हमारी धरोहरें हमारे इतिहास, ज्ञान, अनुभव, संस्कृति और गौरव का जीवंत प्रतीक हैं। आइए, इस अवसर पर हम अपनी धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनने का संकल्प लें। #WorldHeritageDay #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #RoyalFamilyofBundi #MaharaoRajaOfBundi #Bundi #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
0
0
5
84
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
आज #बून्दी स्थित निज आवास पर श्री प्रवीण पांडेय (उपाध्यक्ष, यू.एस. बैंक, लंदन, इंग्लैंड) एवं कोटा निवासी श्री विशाल जोशी (प्रख्यात शिक्षक रसायन विज्ञान) का अपने परिवार सहित आत्मीय आगमन हुआ। इस स्नेहिल भेंट के दौरान वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, शिक्षा जगत विशेषकर विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों की स्थिति, तथा बून्दी एवं सम्पूर्ण हाड़ौती क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #MaharaoRajaOfBundi #RoyalFamilyofBundi #Bundi #IshwariNiwasPalace #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
1
0
6
156
Vanshvardhan Singh Bundi
Vanshvardhan Singh Bundi@vvsbundi·
आज #बून्दी में महान कृष्ण भक्त महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की जयंती के शुभ अवसर पर प्रभातफेरी में सम्मिलित होकर सभी भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। #VanshVardhanSinghBundi #VVSBUNDI #MaharaoRajaOfBundi #RoyalFamilyofBundi #Bundi #Rajasthan
Vanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet mediaVanshvardhan Singh Bundi tweet media
हिन्दी
0
0
10
144