Yatendra Tiwari retweetledi

आज एसओजी द्वारा प्रेस वार्ता करके 2018 की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं (प्रयोगशाला सहायक, कृषि पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर) में हुए फर्जीवाड़े तथा OMR घोटाले का खुलासा किया है ,यह मामला युवाओं के भविष्य और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में हुआ घोटाला सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि
युवाओं के सपनों की हत्या है।
मेरा राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से प्रश्न है की आपकी पार्टी BJP द्वारा विपक्ष में रहते हुए भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों की सीबीआई से जांच करवाने की बाते कहीं गई थी मगर सत्ता में आते ही किसी एक भर्ती से जुड़े मामले की भी जांच सीबीआई को क्यों नहीं दी गई ? क्या आप और आपकी सरकार अपने उन चहेते कांग्रेसी नेताओं को बचाना चाहते है जिन्होंने राजस्थान के लाखों युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया ?
भर्तियों में हुई यह गड़बड़ी पूरे सिस्टम की नाकामी और सरकारी तंत्र में व्याप्त संस्थागत भ्र्ष्टाचार का परिणाम है |
#चयन_बोर्ड_OMR_घोटाला
हिन्दी














