YB JAISWAL FAN CLUB 💙
421 posts

YB JAISWAL FAN CLUB 💙
@ybj_fc
Fan account of Yashasvi Jaiswal 🏏 | Not affiliated with the real player | Updates • Edits • Support 💙

Nehra ji Mubarkaaa . Outstanding bowling by @gujarat_titans @mdsirajofficial & Rabbada was brilliant with the new ball and big fella @Jaseholder98 and @prasidh43 quality bowling . Enjoy these kind of games where batters have to work for their runs . First team to qualify 💥 Good job @Sundarwashi5 & @sais_1509 ♠️ @IPL

🔥 ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहा बीसीसीआइ 🔥 कई क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आइपीएल में आ रहे हैं नजर 🔥 किसी बड़ी चूक से पहले ही नियम बनाना चाहता है बीसीसीआइ, अंदर की चीजों के बाहर जाने का खतरा बढ़ गया 🔥 कई अंजान खिलाड़ी भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे हैं। कुछ होटल में खिलाड़ियों के साथ भी रह रही हैं तो कुछ उनके मैच को देखने के लिए उस शहर में होती हैं, और बाद में दोनों के बीच कुछ देर मुलाकात होती है 🔥 इसमें कई ऐसी इंफ्लूएंसर हैं जो पहले बेटिंग (सट्टेबाजी) वेबसाइट को भी प्रमोट कर चुकी हैं। हाल ही में आइपीएल के कई खिलाड़ियों पर उनकी महिला मित्रों ने पुलिस केस भी किए हैं 🔥 बीसीसीआइ के एक पदाधिकारी ने कहा कि हम इस पर आपस में चर्चा कर रहे हैं। बीसीसीआइ की अगली बैठक में इस पर बात होगी। पत्नी और परिवार के लोगों के खिलाड़ियों के साथ होटल में रुकने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन गर्लफ्रेंड के मामले में थोड़ा गंभीर होना पड़ेगा 🔥 काफी पहले आइपीएल में गर्लफ्रेंड को खिलाड़ियों के होटल में रुकने की अनुमति नहीं थी लेकिन अब ये ट्रेंड बन गया है 🔥 अधिकारी ने कहा कि मैंने आइपीएल के एक एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारी से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि हमें पत्नी और ‘आफिशियली एनाउंस गर्लफ्रेंड’ को साथ में रुकने की अनुमति देने को कहा गया है 🔥 इस पर बीसीसीआइ अधिकारी ने हैरानी जताते हुए एसीयू अधिकारी से पूछा कि ये आफिशियली एनाउंस गर्लफ्रेंड का नियम कहां से आया तो एसीयू अधिकारी ने कहा कि सर हम तो ऐसे ही कर रहे हैं 🔥 इतना तय है कि अब गर्लफ्रेंड के साथ रुकने या न रुकने को लेकर बीसीसीआइ सख्त नियम लाएगा। आइपीएल के अगले सत्र में ये नियम लागू भी होगा। भारतीय टीम के साथ ये लागू होगा या नहीं होगा ये देखना होगा। हालांकि अधिकारी का कहना है कि भारतीय टीम के साथ भी ये लागू करना होगा 🔥 बीसीसीआइ के एक अन्य सूत्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दौरों पर भारतीय टीम के साथ व्यवस्थाएं पूरी तरह बोर्ड के नियंत्रण में होती हैं, जहां एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) की निगरानी बेहद सख्त रहती है 🔥 आइपीएल में 10 अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों के चलते यह नियंत्रण अपेक्षाकृत कमजोर पड़ जाता है, जिससे निगरानी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। आइपीएल टीमों का संचालन निजी हाथों में होता है और इसमें बीसीसीआइ की भूमिका बेहद सीमित या न के बराबर हो जाती है 🔥 बीसीसीआइ से जुड़े सूत्रों का मानना है कि यदि इस पर समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो भविष्य में बड़े विवाद खड़े हो सकते हैं










