
पिछले दिनों हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जन्मदिन था तो उन्हें भेंट स्वरूप हजारों गुलदस्ते मिले...
अब उन्होंने निर्णय लिया है कि फूलों के इन गुलदस्तों से सुगंधित अगरबत्ती बनाई जाएगी जोकि लोगों के घरों में महकेगी।
उनका कहना है कि हर वर्ष की तरह इन फूलों को फेंकते नहीं क्योंकि यह लोगों का प्यार है।
लोगों ने प्यार के साथ फूल दिए हैं तो हम इसे संस्था को देंगे जोकि इन फूलों से अगरबत्ती बनाएगी और अगरबत्ती बनने के बाद यह फूल लोगों के घरों में जाकर महक बिखेरेंगे।

हिन्दी




















