Bhartiya Sarvjan Party Media cell
4.3K posts

Bhartiya Sarvjan Party Media cell
@MediaCellBSP
Official Bhartiya Sarvjan Party Media Cell | Ashok Nishad | National President @AshokNishadLive @PresidentBSP पंजीकृत - भारत निर्वाचन आयोग | ☎️ 9451513424 |


भीषण गर्मी और कठिन मौसम के बावजूद बिजलीकर्मी लगातार फील्ड में रहकर मेंटेनेंस एवं मरम्मत कार्य कर रहे हैं, जिससे कि उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। तेज धूप में घंटों काम करने वाले ये कर्मी हर दिन बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाते हैं। आइए, उनके प्रयासों और समर्पण का सम्मान करें। #PowerHeroes #UPPCL #RespectLineman #TeamUPPCL #Heatwave @CMOfficeUP @EMofficeUP @aksharmaBharat @mduppcl


अब अपने बिजली मीटर को समझना हुआ पहले से ज्यादा आसान। डिजिटल मीटर में दिए गए Push Button के माध्यम से आप खुद ही बिजली खपत, कुल यूनिट, वोल्टेज, करंट, तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। जागरूक उपभोक्ता बनें, अपने मीटर की जानकारी समझें और बिजली उपयोग को बेहतर तरीके से जानें। #UPPCL #MeterReading #SmartConsumer @CMOfficeUP @EMofficeUP @aksharmaBharat @mduppcl








* उ०प्र०पा०का०लि० द्वारा प्रदेश में स्थापित स्मार्ट मीटरों की रीडिंग सही है इसके मापन का अभियान चलाया जा रहा है। * प्रदेश में अब तक लगभग 89 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। इसके सापेक्ष लगभग 5 लाख उपभोक्ता परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित करने के साथ-साथ पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर चेक मीटर के रूप में छोड़ दिये गये थे। * अब नये स्थापित स्मार्ट मीटर एवं चेक मीटर के रूप में छोड़ दिये गये पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर में रीडिंग का मिलान किया जा रहा है। 1 मई से यह अभियान आरम्भ है। * अब तक पूर्वांचल में 2,357 मध्यांचल में 2,780 दक्षिणांचल में 17,332 पश्चिमांचल में 20,144 केस्को में 1,018 कुल 43,631 उपभोक्ता परिसरों में नये स्मार्ट मीटर एवं पुराने इलेक्ट्रनिक मीटरों की रीडिंग का मिलान किया गया, जिसमें शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर निर्धारित मानक के अनुरूप पाये गये। * स्मार्ट मीटर की स्थापना के साथ उत्तर प्रदेश का बिजली क्षेत्र सकारात्मक बदलाव के एक नये युग में प्रवेश कर रहा है। स्मार्ट मीटर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप है, जहां उपभोक्ताओं की समस्याओं को ऑनलाइन निस्तारण के सभी विकल्प मौजूद है। * इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्रुटिहीन और सही बिलिंग की सुविधा प्रदान करना है। * इस व्यवस्था में मानवीय हस्तक्षेप न होने के कारण उपभोक्ता को नियमित और त्रुटिरहित बिल प्राप्त होता है। * स्मार्ट मीटर के प्रमुख लाभों में सटीक बिलिंग, दैनिक खपत की जानकारी और मानवीय हस्तक्षेप का न्यूनतम होना शामिल है, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो रही है। * स्मार्ट मीटर के माध्यम से सृजित प्रत्येक बिजली बिल शुद्ध ऊर्जा खपत पर आधारित होता है। @CMOfficeUP @EMofficeUP @aksharmaBharat @mduppcl
























