Obc Ankit Patel ретвитнул

आज जिस तरह हमारे ‘पीडीए आंदोलन’ में हज़ारों नये लोग शामिल हुए हैं, ये दिन ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के संघर्ष के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।
इससे समाजिक प्रेम- आपसी सौहार्द, भाईचारा और मेल मिलाप बढ़ेगा। ऐसा लगा जैसे इस बार होली मिलन, होली से पहले ही हो रहा है। हमने अमन-चैन को सदैव तरक़्क़ी की बुनियाद माना है। इसीलिए ये दिन हमारे लिए बहुत अहमियत रखता है। सामाजिक एकता ही पॉज़िटिव, प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।
ये Joining इसलिए बड़ी मानी जा रही है क्योंकि ये PDA की जीत को और बड़ा करेगी।
उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश और विदेशों से सोशलिस्ट-सेक्यूलर सोच के लिए समर्पित जो सकारात्मक लोग आज पीडीए आंदोलन में शामिल हुए हैं, हम उन सबका हार्दिक स्वागत एवं दिल से सम्मान करते हैं।
एक ही मक़सद, एक पुकार
सत्ताइस में ‘पीडीए’ सरकार




हिन्दी






























