Ajay Singh
4.9K posts

Ajay Singh
@ASinghINC
चुरहट से 7वीं बार विधायक | पूर्व नेता प्रतिपक्ष म.प्र. विधान सभा | पूर्व कैबिनेट मंत्री म.प्र.।
Bhopal, India เข้าร่วม Haziran 2017
34 กำลังติดตาม164.3K ผู้ติดตาม

पद्मभूषण से सम्मानित, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रेमंड के पूर्व चेयरमैन स्व. श्री विजयपत सिंघानिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
वे पूज्य दाऊ सा. के निकट सहयोगी रहे और चुरहट क्षेत्र में जेके सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना कर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।


हिन्दी

बुंदेलखंड क्षेत्र की पाँच दिवसीय यात्रा के दौरान आप सभी से मिले अपार स्नेह और आत्मीयता से मैं अत्यंत अभिभूत हूँ। हर स्थान पर जो सम्मान, सहयोग और अपनापन मिला, उसने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की है।
इस यात्रा को सफल बनाने में जिन-जिन साथियों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्नेहीजनों ने अपना अमूल्य योगदान दिया, आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आपका यही विश्वास और साथ आगे भी जनसेवा के मार्ग पर मुझे निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

हिन्दी

आज प्रातः सागर स्थित होटल सिटी पैलेस में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं गणमान्य नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ।
इसके उपरांत मोकलपुर निवासी स्व. श्री राजेंद्र सिंह जी के दुखद निधन पर उनके परिवारजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।




हिन्दी

पुष्पांजलि सभा एवं संकीर्तन : श्रद्धेय दाऊ साहब की पावन स्मृति में
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धेय दाऊ साहब की पुण्य स्मृति में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों से सादर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह है।
कार्यक्रम विवरण:
• दिनांक: 6 मार्च
• समय: प्रातः 9:30 बजे से
• स्थान: राव सागर, चुरहट, जिला सीधी

हिन्दी

आज भोपाल की किसान न्याय महापंचायत में आदरणीय राहुल गांधी जी और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का संबोधन किसानों के आत्मसम्मान और अधिकारों की स्पष्ट आवाज़ था।
दोनों नेताओं ने साफ़ कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील यदि किसानों के हितों के खिलाफ है तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। सोयाबीन, गेहूं, मक्का, कपास और दलहन उत्पादक किसानों की आजीविका से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता।
यह सिर्फ़ व्यापार का प्रश्न नहीं, बल्कि देश की कृषि सुरक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों परिवारों के भविष्य का मुद्दा है।
किसान न्याय की इस लड़ाई में हम पूरी मजबूती से अन्नदाताओं के साथ हैं।




हिन्दी










































