ทวีตที่ปักหมุด
Choudhary Jasveer singh
76K posts

Choudhary Jasveer singh
@CJsingh_
work with @hanumanbeniwal #पूर्व_प्रदेश_सह_संयोजक (SM) @RLPINDIAorg
Sikar, India เข้าร่วม Mayıs 2019
1.9K กำลังติดตาม15K ผู้ติดตาม
Choudhary Jasveer singh รีทวีตแล้ว

चुरू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले के डाब गांव निवासी व राजकीय DBH अस्पताल चुरू में विद्युत का कार्य करने वाले ठेकेदार के कर्मचारी ओमप्रकाश नायक की करंट लगने से दुःखद मृत्यु हो गई , मैंने मामले को लेकर राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके मौके पर आंदोलित दिवंगत के परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता कर आर्थिक मदद करवाने व मामले की जांच करवाने को कहा है |
@RajGovOfficial @ChuruPolice
हिन्दी
Choudhary Jasveer singh รีทวีตแล้ว


जयपुर के श्यामनगर थाना क्षेत्र में स्थित 200 फीट बाईपास पर हुआ हृदय विदारक हादसा बेहद दु:खद और झकझोर देने वाला था,एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे परिवार को कुचल दिया, जिसमें 3 मासूम बच्चों व उनके पिता की जान चली गई और उनकी मां के दोनों पैर टूट गए |
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।
ऐसी घटनाएं केवल हादसे नहीं, बल्कि हमारी सड़क सुरक्षा व्यवस्था और यातायात कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
पुलिस को केवल चालान काटने तक सीमित न रहकर तेज रफ्तार और लापरवाह भारी वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण करना होगा, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।
दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाए |
@RajCMO @PoliceRajasthan @jaipur_police
हिन्दी
Choudhary Jasveer singh รีทวีตแล้ว

विगत दिनों नर्सिंग कर्मी दीपक ने सिस्टम की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी,उसके बाद जयपुर स्थित SMS अस्पताल में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन हुआ और अब दिवंगत दीपक की गर्भवती पत्नी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करना अत्यंत पीड़ादायक और सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है।
एक परिवार ने पहले अपना बेटा, पति और सहारा खोया, और अब स्वर्गीय दीपक की गर्भवती पत्नी भी मानसिक आघात के कारण जीवन-मृत्यु से जूझ रही है क्योंकि @RajCMO के निर्देश के बाद एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ,SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की मौजूदगी में दीपक की पत्नी को संविदा नौकरी देने सहित अन्य मांगों पर जो सहमति बनी उस पर सरकार अभी तक खरा नहीं उतर पाई |
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
को कहना चाहता हूं कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उन हजारों कर्मचारियों की पीड़ा है जिन्हें आपकी BJP सरकार की वजह से असुरक्षा और अन्याय का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य सरकार तत्काल अपने वादे के अनुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं स्थायी रोजगार प्रदान करें तथा स्वर्गीय दीपक की गर्भवती पत्नी के समुचित इलाज और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाए |
हिन्दी

चौमू विधानसभा क्षेत्र से हंसमुख स्वभाव के धनी लाखों दिलों पर राज करने वाले रालोपा नेता बड़े भाई @ChhuttanYadavIN जी को जन्मदिवस की ढेर सारी बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ! मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।
#happybirthday @chhuttanYadav

हिन्दी













