ทวีตที่ปักหมุด

🚨 कमिश्नरी सिस्टम में सूखे नशे का कारोबार यानि तय है 'प्रहार' !
📌तस्कर-पैडलर्स, इंटरस्टेट गैंग के मेंबर्स के विरुद्ध लगातार जारी ताबड़तोड़ एक्शन के क्रम में वेस्ट ज़ोन अंतर्गत थाना न्यू राजेन्द्र नगर टीम की प्रभावी कार्यवाही ! चिट्टा (हेरोइन) के साथ 03 आरोपी पकड़े गए।
मुखबिरों के स्ट्रांग नेटवर्क से सूचना प्राप्त हुई कि,अमलीडीह स्थित स्टार वैली स्कूल के आगे, रोड पर काले रंग की थार गाड़ी में तीनों आरोपी चिट्टा (हेरोईन) बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर खालिद खान, प्रतीक सिंह और दीपक कोसरिया को धर दबोचा।
आरोपियों के कब्जे से 18.38 ग्राम चिट्टा (हेरोईन), एक थार वाहन एवं 04 मोबाइल फोन जप्त किए गए।
#PoliceCommissionerateRaipur #Raipur #Chhattisgarh #RaipurPoliceInAction
हिन्दी









