Jan Samadhaan@JanSamadhaan
डिजिटल माध्यम से, #दौसा जिले के मेहंदीपुर बाला जी मंदिर मार्ग पर, नालियों एवं सीवर का गंदा पानी जमा होने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, ग्राम पंचायत द्वारा, पूर्ण तत्परता के साथ सफाई अभियान चलाकर, नालियों से कचरा हटाया गया और पानी की निकासी सुचारू की गई।
साथ ही, बार-बार होने वाले जलभराव के स्थायी समाधान हेतु, उपखण्ड प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया। नाले में, बाधक बन रहे, विद्युत ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग और मंदिर ट्रस्ट के समन्वय से एक माह के भीतर शिफ्ट कर, समस्या का स्थायी निस्तारण करने का निर्णय लिया गया।
#Dausa #Rajasthan
@RajCMO @RajGovOfficial @DmDausa @SujasDausa @BhajanlalBjp