Neelam
156.3K posts

Neelam
@NeelamWrites
She/her. Yoga instructor, educator. Being human is given,but keeping our humanity is a choice.


...... क्या खोया क्या पाया हमने... - तनहा ✍️ ...... इश्क़ की बाज़ी जीत न पाए, सब कुछ हीं हार आया हमने, दिल के ज़ख़्मों को दुनिया से, हँस कर आज छुपाया हमने..! तल्ख़ जुदाई ज़हर के जैसी, घूँट-घूँट कर पीते हैं , आँखों में जो अश्क रुके थे, पलकों पर ठहराया हमने..! राख हुई उम्मीदें सारी, यादों की इक भट्टी में, सुलग रहे हैं अरमाँ दिल के, ख़ुद ही हाथ जलाया हमने..! मंज़िल की अब चाह नहीं है, राहों से ही निस्बत है, पाँव के छाले गिनते-गिनते, कितने मील बिताया हमने..! दुनिया की दीवारें ऊँची, और रस्में फौलादी थीं, सर टकराकर आख़िर अपने, ख़ुद ही होश गँवाया हमने..! मंज़िल की अब बात न करना, राहों में ही दम टुटा था, कितने ख़्वाब किनारे 'तनहा', इश्क़ ख़ातिर लगाया हमने..! ..... तनहा ✍️













