वर्ष 1971 में भारतीय सेना ने अपने उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व, कुशल रणनीति और अदम्य साहस से विश्व इतिहास की एक निर्णायक विजय अर्जित की, पाकिस्तानी सेना ने हमारे रणबांकुरों के आगे घुटने टेक दिए।
विजय की यह शौर्यगाथा भारतीय सेना के पराक्रम, अनुशासन और बलिदान का शौर्यपूर्ण इतिहास है, जो प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व और प्रेरणा का शाश्वत स्रोत रहेगी।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में प्रभु श्री हनुमान जी को समर्पित सिद्धबली मंदिर, अनेक श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केन्द्र है। उत्तराखण्ड आगमन के दौरान इस पावन एवं दिव्य धाम के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति और भक्तिरस का अनुभव अवश्य करें।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @hd_kumaraswamy जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। इसी क्रम में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ, जहाँ राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 103 पदक जीतकर नया इतिहास रचा।
राष्ट्रीय खेलों के लिए विकसित किया गया विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना अब नवोदित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में उपयोगी सिद्ध हो रही है, जिससे उत्तराखंड राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज हमारी सेनाएँ आधुनिक तकनीक व हथियारों और उच्च मनोबल के साथ राष्ट्र की रक्षा में पूरी दृढ़ता से खड़ी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @ganeshjoshibjp जी, माननीय विधायक श्री @KhajanDassBJP जी, श्रीमती सविता कपूर जी सहित सम्मानित पूर्व सैनिकगण, उनके परिजन व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
विजय दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर 1971 के ऐतिहासिक युद्ध में भारत को गौरवशाली विजय दिलाने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर 1971 युद्ध के वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। साथ ही सैनिक कल्याण से सम्बंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
घुसपैठियों को बसाकर देशवासियों के अधिकारों की चोरी करने वाले आज वोट चोरी की बात कर रहे हैं। देश में मतदाताओं का सत्यापन प्रत्येक देशवासी के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राज्य में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के साथ ही अन्य सेक्टरों में भी नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इन्ही प्रयासों का परिणाम है कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड की बेरोज़गारी दर में 4.4% की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि उन हज़ारों युवाओं के सपनों की उड़ान है जो कौशल, मेहनत और विश्वास के साथ नए उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।
उत्तराखंड अपार संभावनाओं से परिपूर्ण प्रदेश है। विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बन रहे उत्तराखंड में हमारी सरकार ने व्यापार एवं निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में अभूतपूर्व निवेश आ रहा है और इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।