आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को ढालपुर मैदान, कुल्लू में हिमाचल दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी अवसर पर माननीय विधायक श्री सुंदर सिंह ठाकुर जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल्लू पुलिस द्वारा शानदार एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई
दिनांक 12.04.2026 को पुलिस चौकी ज़री की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक (HP 66A-8167) को चैकिंग हेतु रोका । चैकिंग के दौरान बाइक पर सावार जम्मू कश्मीर के दो युवकों के कब्जे से कुल *667 ग्राम चरस/कैनाबिस* बरामद की गई है ।
आज दिनांक 12.04.2026 को पुलिस थाना सैंज की टीम ने पागल नाला के समीप सैंज–लारजी सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एक एचआरटीसी बस को चैकिंग हेतु रोका । चैकिंग के दौरान एक महिला निवासी बकशाहल के कब्जे से कुल *2 किलो 35 ग्राम चरस तथा 56 ग्राम अफीम* बरामद की गई ।
*जिला कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामलों में हेरोइन (चिट्टा) की बरामदगी, चार आरोपी गिरफ्तार*
जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना आनी तथा भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए है
*उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी*
आज दिनांक 02.04.2026 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा थाना सदर कुल्लू में वांछित उद्घोषित अपराधी कृष्ण चंद (45 वर्ष) पुत्र श्री बालक राम, निवासी बग्गी , जिला मण्डी (हि.प्र.) को G.S.S.S. बग्गी, जिला मंडी के निकट से गिरफ्तार किया गया है ।
दिनांक 19.09.2025 को ANTF कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बजौरा बाई पास रोड़ समीप बजौरा फोरलेन पुल, दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान *29 ग्राम हेरोईन/चिट्टा* बरामद किया है ।
दिनांक 19.09.2025 को पुलिस चौकी जरी की टीम द्वारा बगयान्दा के समीप पूर्ण चन्द (27 वर्ष) पुत्र श्री बलराम निवासी गांव व डाकघर मनीकर्ण व गुरपाल सिंह (29 वर्ष) पुत्र श्री इकवाल सिंह निवासी गांव व डाकघर जरी के कब्जा से *12.660 ग्राम हेरोईन/चिट्टा* बरामद किया गया ।
आज दिनांक 23.07.2025 को पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम द्वारा रास्कट (मणिकर्ण-बरशैणी रोड) पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी (नं. PB70L-5557) को चैकिंग हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों से कुल 114 ग्राम चरस बरामद की गई ।
दिनांक 19.07.2025 को पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा गश्त के दौरान शिव बावड़ी एनएच-03, 15 मील पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से *24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)* बरामद किया गया है ।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, कुल्लू की टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान सेउवाग में PNB बैंक के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान उनके कब्जे से *11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹31,000/- की नगदी* बरामद की गई।
दिनांक 05.06.2025 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा राऊगी नाला समीप कराड़सू में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान *847 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान जय प्रकाश (40 वर्ष) निवासी गांव खल्टु डाकघर कराड़सू के रूप में हुई है।
दिनांक 08.04.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने गश्त के दौरान गाँव दाड़ी के समीप उगाई हुई लगभग *6000 अफीम के अवैध पौधों* को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भून्तर में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।