


Ranjeet Yadav 🇮🇳
2.6K posts

@RSupercop
Sub-Inspector in @uppolice | Motivational Speaker | Writer | Social Activist |सेवा ही परमो धर्म:| Duty First | Account & views r personal | RT is'nt endorsement











माघ मेला पुलिस—सुरक्षा भी, संवेदना भी। भीड़ में पति से बिछड़ी महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर सकुशल मिलवाया। चिंता की जगह राहत लौटी—क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ कर्तव्य का प्रतीक नहीं, भरोसे और अपनत्व का भी नाम है। #DivyaBhavyaSurakshitMaghMela

जालसाज़ों के विरुद्ध सख़्त एवं निर्णायक कार्रवाई— फर्जी लोन एप के माध्यम से फ्रॉड करने वाले एवं फर्जी सिम बेचने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 05 अभियुक्तों को @firozabadpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 02 लैपटॉप, 06 मोबाइल फोन व 18 सिम बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों ने लोन के नाम पर अब तक करीब 800 लोगों से ठगी की है तथा बाहर से आये मजदूरों व अशिक्षित लोगों के नाम पर सिम सक्रिय कर उन्हे किसी बहाने से वह सिम न देकर, वही सिम ऊँचे दामों पर रिकवरी एजेंटों को बेचते थे। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP

माघ मेला पुलिस—कानून और विश्वास की प्रहरी। माघ मेला आये श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स एवं अन्य आवश्यक सामान माघ मेला में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता, ईमानदारी और मानवीय संवेदना के साथ खोजकर सुरक्षित रूप से श्रद्धालु को सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु के चेहरे की मुस्कान बताती है कि जब कर्तव्य और सेवा-भाव साथ चलते हैं, तो पुलिस कानून की ही नहीं, विश्वास की भी प्रहरी बनती है। #DivyaBhavyaSurakshitMaghMela

सुरक्षा भी, सेवा भी, संवेदना भी माघ मेला क्षेत्र में स्नान के दौरान एक श्रद्धालु का अचानक बी.पी. कम हो गया, जिससे वे चक्कर खाकर गिर पड़े। मौके पर तैनात माघ मेला पुलिस द्वारा तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया। #DivyaBhavyaSurakshitMaghMela












