TeamRLD
2.5K posts

TeamRLD
@TeamRLD1
Attend @RLDparty programs and grab a special interaction with our leaders including @jayantrld! साथ चलेंगे, साथ जीतेंगे! Join us on https://t.co/qBFRU8taWl
दिल में! เข้าร่วม Mart 2021
341 กำลังติดตาม10.3K ผู้ติดตาม

महाराष्ट्र, झारखंड, केरलम और त्रिपुरा में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
#TeamRLD #AmbedkarJayanti




हिन्दी

तेलंगाना, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान
हो रहा है बाबा साहेब का सम्मान
राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने मनाई बाबा साहेब की जयंती। #AmbedkarJayanti #TeamRLD




हिन्दी

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गाज़ियाबाद से लेकर लखनऊ राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता कर रहे हैं बाबा साहेब को नमन…
#AmbedkarJayanti #TeamRLD




हिन्दी
TeamRLD รีทวีตแล้ว

जब बात आती है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तो हम उन्हें एक नजरिए से नहीं देख सकते उन्हें किस रूप में देखा जाए ये देखने वाले के नजरिए पर आधारित है।
मुझे उनमें एक विद्यार्थी दिखाई देता है जो जीवनभर सीखने, समझने और अध्ययन करते रहने के इच्छुक रहे और विश्वभर के शिक्षा संस्थानों से शिक्षा ली।
मुझे उनमें एक सामाजिक कार्यकर्ता दिखता है जिसने समाज के सबसे लंबे समय से पीड़ितों की लड़ाई लड़ी।
मुझे उनमें प्रसिद्ध वकील दिखता है जिसने विश्व भर के कानूनों का अध्ययन किया।
मुझे उनमें संविधान निर्माता दिखता है जिसने 50 से अधिक देशों के संविधान का तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद भारतीय संविधान बनाया जो आज तक देश में लोकतंत्र को संभाले है।
उनकी आत्मकथा 'वीजा के लिए प्रतीक्षा' पढ़ने के बाद मुझे उनमें एक कुशल लेखक दिखाई देता है जिसने अपने पाठकों को अपनी कहानी से पूर्ण रूप से जोड़ दिया है।
मुझे उनमें एक अर्थशास्त्री दिखाई देता है जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए संरचनात्मक रूप रेखा प्रस्तुत की और सामाजिक अर्थशास्त्र के पहलुओं को उजागर किया।
मुझे उनमें एक राजनीतिज्ञ दिखाई देता है जो लेबर पार्टी और समाज समता संघ जैसे अनेक राजनीतिक संस्थानों के निर्माता थे।
मुझे उनमें एक नारीवादी दिखाई देता है जिसने औरतों की तरक्की से देश की तरक्की को मापा।
जिसने जहां से, जिस नजरिए से उन्हें देखा उसे उनमें वह दिखाई दिया, क्योंकि सबके अपने अपने अंबेडकर है आज उनकी जयंती पर उन्हें सादर नमन।
- Geetanjali, RLD Sarathi Intern
हिन्दी

दिल्ली से लेकर गुजरात और चंडीगढ़, पंजाब तक राष्ट्रीय लोक दल के सिपाही कर रहे हैं बाबा साहेब को नमन...
#AmbedkarJayanti



हिन्दी

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के तत्वावधान में पटेल चौक पर आयोजित मेडिकल कैम्प का शुभारंभ संगठन महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी द्वारा किया गया। यह आयोजन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
#AmbedkarJayanti

हिन्दी

आज 25 तुगलक रोड पर केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी, बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी, बिजनौर सांसद चन्दन चौहान जी एवं कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। #TeamRLD #AmbedkarJayanti




हिन्दी
TeamRLD รีทวีตแล้ว

@RLDparty के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय श्री @jayantrld जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्रीश्री योगी आदित्य नाथ जी ने मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त जनसभा को संबोधित किया ।
जनसभा में पार्टी के मंच पर विधायक गुलाम मोहम्मद भी मौजूद हैं।
नफ़रती लोगों से सावधान रहें और सतर्क रहें।
Zakir Ali Tyagi@ZakirAliTyagi
आज जयंत चौधरी और CM योगी जी ने मुजफ्फरनगर में संयुक्त जनसभा की, जनसभा में RLD के मुस्लिम विधायक गुलाम मोहम्मद भी पहुंचे लेकिन उन्हें प्रशासन ने यह कहते हुए गेट पर ही रोक दिया कि "आपका नाम मंच पर बैठने वालों की सूची में नहीं।" @jayantrld इतनी जल्दी दूरी?
हिन्दी

शामली के कैराना में राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वावधान एवं उस्मान खान जी के नेतृत्व में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव, संगठन) का आयोजकों द्वारा फूलमाला, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी साहब के सपनों को स्मरण करते हुए युवा शक्ति, मातृशक्ति, किसान-कमेरा एवं ग्रामीण प्रतिभाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया तथा आपसी भाईचारे, समरसता और सौहार्द के साथ मजबूत समाज निर्माण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री प्रबुद्ध कुमार जी, श्री नरेन्द्र खजूरी जी, श्री दिलनवाज खान जी, श्री वाजिद अली जी, श्री ओ.डी. त्यागी जी, श्री अमित त्यागी आर.के. जी, श्री दिलप्रीत सिंह कोहली जी, श्री मारूफ जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। #TeamRLD




हिन्दी

राष्ट्रीय युवा लोकदल एवं महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित नारी संवाद एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में समरीन राजपूत के नेतृत्व में मुस्लिम समाज की 100 से अधिक महिलाओं ने लोकदल परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ऋचा सिंह जी रहीं तथा कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष युवा लोकदल श्री विवेक कुमार बाफ़र जी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सरला सिंह जी, सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शिवानी खत्री जी, युवा लोकदल जिला अध्यक्ष श्री अभिमन्यु लालसाना जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। #TeamRLD




हिन्दी

मुरादाबाद के कांठ स्थित भीकनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री अनिल कुमार जी के मुख्य आतिथ्य में भाईचारा एवं समरसता समारोह का आयोजना हुआ। कार्यक्रम का संयोजन श्री अभिनय चौधरी जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चौधरी सरजीत सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी जी, श्री सरदार सिंह भंडुला, श्री शाहनवाज मलिक, श्री पीयूष चौहान, श्री राहुल बालियान, श्री अमरजीत सिंह, श्री रोबिन चौधरी, श्री पुनीत पुरोहित, श्री अमन ढिल्लों सहित सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहब के विचारों को अपनाकर सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। #BabaSahebAmbedkar




हिन्दी

हापुड़ के सिंभावली में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में संगठन की ताकत और विचारधारा की स्पष्ट झलक दिखी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव, संगठन) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के किसान-हितैषी सिद्धांतों और दिवंगत चौधरी अजीत सिंह जी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, राष्ट्रीय लोकदल आज भी सामाजिक न्याय, किसान सम्मान और मजबूत संगठन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
श्री जयन्त चौधरी जी के नेतृत्व में हर कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RLD
#JayantChaudhary




हिन्दी

📍कार्यकर्ता सम्मेलन | दिल्ली (छतरपुर – आर्यनगर)
आर्यनगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री प्रबुद्ध कुमार जी (राष्ट्रीय सचिव) का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कमेरा, युवा, शोषित-वंचित, महिला एवं व्यापारी वर्ग से जुड़कर पार्टी को मज़बूत करने का आह्वान किया और किसान को देश की रीढ़ बताते हुए गाँव की समृद्धि पर जोर दिया।
इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों में आस्था जताते हुए एवं माननीय जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट कर श्री दयाराम नागर जी अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए।
कार्यक्रम में श्री राजीव तोमर जी, श्री उस्मान त्यागी जी, श्री मनमोहन जी, श्रीमती राजरानी जी, एडवोकेट शहंशाह खान जी, श्री रयान त्यागी जी, श्री अमरजोत सिंह जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#RLD #Delhi #कार्यकर्ता_सम्मेलन




हिन्दी















