
सेवा में, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, चतरा, झारखंड। विषय: गंभीर बीमारी उपचार हेतु शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि मेरी माता जी गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं तथा उनका इलाज CMC Vellore में चल रहा है। अस्पताल द्वारा जल्द से जल्द आवश्यक उपचार/सर्जरी कराने की सलाह दी गई है। इलाज हेतु अनुमानित राशि अत्यधिक है, जिसे वहन करना हमारे परिवार के लिए अत्यंत कठिन हो गया है। मेरे द्वारा मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत सहायता हेतु आवेदन किया गया था। इस संबंध में आपके कार्यालय द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिसके लिए मैं आपका आभारी हूँ। हाल ही में आपसे हुई बातचीत में आपने बताया था कि स्वास्थ्य मंत्री महोदय के OSD से बात हुई है तथा दो-तीन दिनों में कार्य होने की संभावना जताई गई थी। परंतु अभी तक राशि उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण इलाज में लगातार देरी हो रही है। Civil Surgeon Office, Chatra द्वारा भी fund उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई है। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया मेरे मामले में व्यक्तिगत स्तर पर आवश्यक पहल करते हुए शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कृपा करें, ताकि मेरी माता जी का इलाज समय पर हो सके। भवदीय, अजीत कुमार मो.: 7064170522 @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @IrfanAnsariMLA @DCChatra @chatraiprd @prdjharkhand @OfficeOfKunal @KunalSarangi @VinodPandeyJMM @VictorSoren_JMM @Rabindranathji @deepakbiruajmm @DipikaPS
























