Baghpat Fire & Emergency Services รีทวีตแล้ว

श्री सुजीत पाण्डेय, महानिदेशक (उ.प्र. अग्निशमन तथा आपात सेवायें) के निर्देशानुसार दिनांक 03.04.2026 से 10.04.2026 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में स्कीम-02 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन अग्नि सुरक्षा विशेष अभियान व्यापक रूप से संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बढ़ते तापमान के दौरान संभावित #अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।
अभियान के दौरान प्रदेश भर के स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों में व्यापक स्तर पर फायर ऑडिट किया गया। इस प्रक्रिया में संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों की क्रियाशीलता का परीक्षण किया गया, ताकि आपात स्थिति में उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
साथ ही, अध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले प्राथमिक सुरक्षा उपाय, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) प्रक्रिया तथा प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, प्राथमिक अग्निशामक उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 3,772 स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा 1,73,396 अध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। #FireSafety #FireSafetyAwareness #FirePrevention #UPFireService #SchoolSafety

हिन्दी





























































