
भोपाल में आज फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (FMPCCI) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा जी के पदभार ग्रहण और निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आर. एस. गोस्वामी जी की विदाई हेतु आयोजित समारोह में सहभागिता की। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नए अध्यक्ष श्री शर्मा जी के नेतृत्व में FMPCCI मध्यप्रदेश के व्यापार और उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्हें नवीन दायित्व की ढेरों बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साथ ही, डॉ. गोस्वामी जी द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मैं उनका अभिनन्दन करता हूं। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51























