NextGen PR
5 posts

NextGen PR รีทวีตแล้ว

पिछले 12 महीनों के 12 अहम कामों की चर्चा में आज बताना चाहूंगा देवरिया के राजकीय पॉलिटेक्निक में 9.23 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे विस्तार और सुंदरीकरण के बारे में।
समय के साथ देवरिया राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्र छात्राओं की संख्या काफी बढ़ गई, सीटें बढ़ गई, अध्यापकों की संख्या बढ़ गई, परंतु जगह होने के बावजूद यहाँ जिन संसाधनों की आवश्यकता थी, वो नहीं मिल पाए थे। कम संसाधनों के चलते और सीटें भी नहीं बढ़ पा रही थीं।
पॉलिटेक्निक के कुछ नौजवान साथियों ने इस तरफ़ ध्यान आकृष्ट कराया और नये भवन के साथ ही साथ एक अच्छी लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस हॉल, ट्रेनिंग रूम आदि की ज़रूरत भी बतायी।
इन सारी चीज़ों के लिए लगभग नौ करोड़ रुपये की ज़रूरत थी। माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को इस बारे में अवगत कराया।
मुझे ख़ुशी है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से बिना देरी के कुल 9.23 करोड़ रुपये आ चुके हैं और राजकीय पॉलिटेक्निक का नया और भव्य भवन तेज़ी से बनना शुरू भी हो गया है। पिछले दिनों जब खुद शिलान्यास करने यहाँ गया तब छात्र छात्राएँ और कॉलेज के शिक्षक सभी बेहद खुश थे।
उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक के इतिहास में विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के लिए पहली बार इतनी बड़ी रक़म आयी है। कल फिर करेंगे एक नई उपलब्धि की चर्चा। आपका स्नेहाशीष बना रहे। बदल रहा है देवरिया, जय देवरिया।
#12_महीने_12_काम
@blsanthosh @TawdeVinod

हिन्दी
NextGen PR รีทวีตแล้ว
