ทวีตที่ปักหมุด
Pradeep Chaudhary
87.3K posts

Pradeep Chaudhary
@pradeepgr63
Writer, talk about real and AI News | tweet are personal.
worldwide เข้าร่วม Aralık 2024
10K กำลังติดตาม10.9K ผู้ติดตาม

@SamirAnsar12333 @mistry_rafiq बॉलीवुड में पता नहीं चलता कब तक किस्मत और लोग आपका साथ दे
हिन्दी

इस तस्वीर को देखिए... 👀 ये वो चेहरा है जो कभी एश्वर्या राय को टक्कर देती थी! 😲 लेकिन आज बॉलीवुड से पूरी तरह गायब हैं! ❓
दरअसल, ये हैं प्रिया गिल – जिन्होंने 1994 में एश्वर्या राय के साथ 'मिस इंडिया' का टाइटल साझा किया था 👑 और 'मिस इंटरनेशनल इंडिया' भी जीती थी! 🌍
1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से डेब्यू किया 🎬, लेकिन असली पहचान 1999 की फिल्म 'सिर्फ तुम' से मिली! 💖 इस फिल्म में साड़ी, दो चोटी और मासूम चेहरे वाली 'आरती' बनकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया! 😍 यह रोल उन्हें रातों-रात स्टार बना गया! ✨
लेकिन फिर क्या हुआ? 🤔
इस बड़ी सफलता के बाद उनकी आगे की फिल्में नहीं चलीं 📉। धीरे-धीरे वह लाइमलाइट से दूर होती गईं और आज पूरी तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हैं! 👋
रहस्य की बात ये है कि —
जब एक मिस इंडिया विजेता और सफल अभिनेत्री इतनी अचानक गायब हो जाए, तो सवाल तो उठेंगे ही! 🤷♀️ क्या यह सिर्फ बैड लक था? 🍀 या फिर इंडस्ट्री के नियम उनके खिलाफ थे? ⚖️
ये कहानी हमें क्या सिखाती है? 💡
बॉलीवुड में एक हिट फिल्म स्टार बना सकती है, लेकिन टिकाऊ करियर के लिए लगातार सही मौके और मैनेजमेंट चाहिए! 🎯 कभी-कभी चमकदार शुरुआत के बावजूद, सही दिशा न मिल पाने से प्रतिभा छिप जाती है। 🌫️
"सफलता कई बार एक बूंद की तरह होती है – चमकती तो बहुत है, लेकिन अगर सही जगह न गिरे, तो सूख जाती है। असली चुनौती टूटने की नहीं, टिके रहने की है!" 💎🌟


हिन्दी

@nknaresh427 @Rahulchetry1992 भाई ऐसा पहली बार भी कई देखने को मिले है अभी राजा रघुवंशी के बारे में भी यही सुना था
हिन्दी

राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंहगांव गांव से एक रहस्यमई घटना सामने आईं है 😱
बैरवा समाज में जन्मे एक 8 वर्षीय बालक कानाराम ने दावा किया है कि वह अपने pुनर्जन्म में आमेर का राजा सवाई मानसिंह था
बताया जा रहा है कि ये बच्चा मात्र ढाई साल का था और उसमें थोड़ी समझ विकसित हुई तब उसने अपने घर का खाना खाने से इनकार कर दिया
उसका कहना था कि वह एक राजपूत है और इसलिए वह अपने घर का खाना नहीं खा सकता हैं
यह बात सुनकर घर परिवार ओर गांव वाले हैरान रह गए 😱
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा हुआ वह बार बार अपने पिछले जन्म की कहानी दोहराता रहता था खुद को आमेर का राजा मानसिंह बताने लगा हल्दीघाटी का युद्ध लड़ने और शिला देवी की मूर्ति को बंगाल से लाकर आमेर में प्रतिष्ठित करी!
नरबलि देने की बात भी बताई ओर उसने बताया कि नर की बलि देने स्थान पर बकरे की बलि देने पर देवी मां ने गर्दन टेडी कर ली थी
वो ये भी बताया कि उसके दो रानियां थी और तीन भाई थे
आमेर के किले का निर्माण भी उसने करवाया था सच क्या है ये कहना मुश्किल है
किन्तु ये बालक चर्चा का विषय बना हुआ है 🙏



हिन्दी

@skgupta_27 @Neetunain95 जिंदगी में सबसे भावुक पल होगा उसका ये
हिन्दी

एक मासूम बच्चे का अपने शहीद पिता को आखिरी सैल्यूट... यह मंजर देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाए।
जिस उम्र में उसे पिता के कंधों पर बैठना था, आज वह उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहा है।
उसकी मासूम आवाज में पापा की पुकार बता रही है कि देश की सुरक्षा के लिए एक परिवार को कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। वर्दी के पीछे के इस त्याग को शब्द बयां नहीं कर सकते।
शहीद पिता की शहादत और इस नन्हे वीर के जज्बे को कोटि-कोटि नमन। 🫡
वीडियो कमेंट बॉक्स में 👇

हिन्दी

@guljarkhan02 @saifk0415 ये क्या देखना पड़ रहा है लेकिन नेता कहते है सब सही ही
हिन्दी

झाबुआ (मध्य प्रदेश) से सामने आई यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है।
32 वर्षीय एक महिला पर केवल शक के आधार पर उसके पति और ससुराल वालों ने अमानवीय अत्याचार किए। पहले उसका सिर मुंडवाया गया, फिर उसे मजबूर किया गया कि वह अपने पति को कंधों पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाए। इतना ही नहीं, उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए और वह लगातार इस अपमान को सहने के लिए मजबूर रही।
सबसे शर्मनाक बात यह रही कि वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। किसी ने आगे बढ़कर उसे बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को सुरक्षा दी गई है।
यह सिर्फ एक महिला के साथ हुई हिंसा नहीं, बल्कि हमारे समाज की संवेदनहीनता और भीड़ मानसिकता का आईना है।
अब वक्त है कि हम चुप रहने वालों में नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों में शामिल हों।
नारी सम्मान सिर्फ शब्द नहीं, हमारी जिम्मेदारी है।

हिन्दी

@vikashpdy इसका मतलब ये मराठी भाषा को वहां पर बढ़ावा देना चाहते है
हिन्दी

1 मई से महाराष्ट्र में ऐसे नियम लागू होने वाले है हजारों ड्राइवरों की कमाई पर सीधा असर डालेंगे।
महाराष्ट्र में अब ऑटो और टैक्सी चलाने के लिए मराठी जानना जरूरी होगा
वरना लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।
मंत्री Pratap Sarnaik ने कहा है कि ऑटो और टैक्सी चलाने वालों को मराठी आनी चाहिए।
अब दिक्कत ये है कि Mumbai जैसे शहरों में बहुत सारे ड्राइवर बिहार और यूपी से आते हैं। सालों से वहीं काम कर रहे हैं, लेकिन सबको मराठी नहीं आती।
अब उनके सामने दो ही रास्ते हैं
या तो जल्दी-जल्दी भाषा सीखो
या फिर काम पर असर झेलो
सरकार का कहना है कि
भाई, जिस राज्य में काम कर रहे हो, वहां की भाषा तो आनी चाहिए
लेकिन सोचने वाली बात ये भी है
कि क्या हर किसी के लिए इतनी जल्दी नई भाषा सीखना आसान होगा?
और अगर लोग काम छोड़ने लगे तो क्या शहर में ऑटो-टैक्सी मिलना मुश्किल हो जाएगा?
आप क्या सोचते हो ये सही फैसला है या थोड़ी सख्ती ज्यादा हो गई?




हिन्दी

@pande91668 शक आदमी को बर्बाद कर देता है इसलिए जानना जरूरी है
हिन्दी

पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।
सिनौली गांव पत्नी से अवैध संबंध के शक में मंजीत अपने दोस्त मुकुल की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक मंजीत ने पहले मुकुल को घर पर बुलाया।
फिर मुकुल को शराब पिलाई और नशे के हालात में उसे गोली मार दी।
हत्या के बाद मंजीत और उसका भांजा मिलकर शव को 60 फिट गहरे कुएं में फेंक दी।
मंजीत के अनुसार मुकुल उसके घर आ कर अक्सर उसकी पत्नी से बात करता था।
उसने कई बार मना भी किया लेकिन मुकुल नहीं माना इसकी वजह से हत्या कर दिया।
मंजीत पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
इस मामले में पुलिस की छानबीन अभी जारी है।


हिन्दी

@kakabhukal @Jai_Shree_Ram_G सही कह रहे हो भाई ये सिर्फ एक साल अच्छा खेला था बस
हिन्दी

कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे फ्रॉड खिलाड़ी साबित हो रहे हैं क्योंकि पहले मुंबई के साथ देखने को मिला फिर बेंगलुरु के साथ देखने को मिला
अब KKR के साथ ऐसा हो रहा है KKR ने इसको मोटी रकम देकर खरीदा था और 25.20 करोड़ खर्च किए थे। जो कि अब तक IPL के इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी है।
कैमरन ग्रीन आप अकेले नहीं हैं, बेन स्टोक्स भी उसी लिस्ट में हैं, जिसने बस भारत में घूमने के बहाने करोड़ों पैसे कमाए
जब कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलता है, तो बोलिंग भी अच्छी करता है और बैटिंग में भी रन बनाता है
लेकिन कैमरन ग्रीन आईपीएल क्या हो गया कम से कम बोलिंग से अपना की योगदान देना चाहिए बोलिंग में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं
जब यही सवाल KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे पिछले मैचो में पूछा गया था कि बोलिंग क्यों नहीं कर रहे हैं कैमरन ग्रीन
तो उसका जवाब आया कि यह बात ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से पूछो मुझसे नहीं
इसका मतलब KKR को चुना लग गया और शाहरुख खान को सपना में भी सोचा नहीं होगा

हिन्दी

@Gurdayal_1984 भाई ये दिमाग लगाया है ये तो इंजीनियर होना चाहिए
हिन्दी

हैदराबाद के एक Doctor की 'James Bond' स्टाइल की धोखाधड़ी
हैदराबाद के Jubilee Hills में पुलिस ने एक ऐसी BMW पकड़ी
जिसे देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।
यह कार चालक Drunk Driving तो कर ही रहा था, साथ ही चालान
से बचने के लिए एक Illegal Tech का इस्तेमाल कर रहा था
ड्राइवर सिर्फ एक बटन दबाकर अपनी Number Plate बदल देता था
कार में एक खास गैजेट लगा था
जो पलक झपकते ही नंबर प्लेट को छिपा देता या बदल देता था
रूटीन Checking के दौरान पुलिस को ड्राइवर का व्यवहार Suspicious लगा,
और तलाशी में इस 'स्मार्ट' चोरी का पर्दाफाश हो गया
नियमों को तोड़ने के लिए High-tech Gadgets का इस्तेमाल भारी पड़ सकता है
अब यह कार और इसका मालिक दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।

हिन्दी

@Dreams_realites ये सब चलता रहता है उसकी पुरानी जिंदगी है लोग उसको भूल जाते है
हिन्दी

कल “धुरंधर” का राष्ट्रवादी ड्रामा, आज उसी डायरेक्टर की बीवी का पाकिस्तानी क्रिकेटर पर खुला क्रश!
यामी गौतम का वो पुराना वीडियो फिर से धमाल मचा रहा है।
“छक्के देखे तो मेरे छक्के छूट गए”...
शाहिद अफरीदी पर दीवानी वाली बात!
एक तरफ पति आदित्य धर पाकिस्तान पर जासूसों वाला एक्शन फ्लिक बना रहे, दूसरी तरफ पत्नी का दिल पाकिस्तानी स्टार के लिए धड़क रहा था।
सोशल मीडिया पर मीम्स का तूफान, ट्रोलिंग का दौर, और पुरानी क्लिप नया विवाद बन गई है।
कुछ कह रहे है कि “हाइपोक्रिसी”
कुछ कह रहे है कि “पुरानी बात, छोड़ो यार”
अब बताइये कि ये देखकर आपका क्या रिएक्शन क्या है?
झटका लगा... या दिल टूट गया?
कमेंट में सच्ची राय दीजिये।
विडिओ लिंक कमैंट्स में।

हिन्दी

@VishalMYadav_ ऐसी लड़की किसी को ना मिले जो अपने बाप को ही खा ले
हिन्दी

यह है आर्या बल्लवार, जिनका प्रेम संबंध आशीष शेडमाके के साथ हो गया l
जिसका उसके पिता हेड कांस्टेबल जयंत बल्लवार कड़ा विरोध करते थे,
आर्या ने अपने चचेरे भाई चैतन्य गेदाम को ₹5,000 देकर ज़हर मंगवाया,
ड्यूटी पर जाने से पहले, आर्या ने अपने पिता को ज़हर मिला हुआ मिल्कशेक पिलाया,
मिल्कशेक पीने के बाद जब पिता जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें चक्कर आया और वे गिर गए, उस समय इसे "अचानक बीमारी" मानकर मामला बंद कर दिया गया,
पिता की मौत के बाद, आर्या को वास्तव में पुलिस विभाग में नौकरी मिल गई, जैसा वह चाहती थी,
वह अपने प्रेमी आशीष के साथ रहना चाहती थी और पिता को रास्ते से हटाना चाहती थी,
आर्या और आशीष का विवाह हो गया, लेकिन उनका रिश्ता ठीक नहीं चला,
लगभग तीन साल बाद, आपसी झगड़े से तंग आकर आशीष ने पुलिस स्टेशन जाकर पूरी सच्चाई बता दी और सबूत के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो भी दिए,
यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या आज की पीढ़ी अपनी इच्छाओं के लिए अपनों के खून की भी प्यासी हो गई है l

हिन्दी

@mohity0 @Rahulchetry1992 भाई ये सब विदेशी क्यों ला रहे है अब यहां नहीं है क्या
हिन्दी

कौन है यशस्वी जायसवाल की कथित गर्लफ्रेंड 🤔
यशस्वी जायसवाल को हाल ही में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपनी कथित प्रेमिका मैडी हैमिल्टन के साथ स्पॉट किया गया।
वे यूनाइटेड किंगडम की रहने वाली एक छात्रा हैं।
पहली बार 2024 टेस्ट सीरीज (भारत vs इंग्लैंड) के दौरान देखा गया, जब वे हैदराबाद में भारतीय जर्सी पहनकर जायसवाल का जोरदार समर्थन कर रही थीं।
उसके बाद वे IPL और अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्टैंड्स में नियमित रूप से नजर आने लगीं, अक्सर राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में।
रिश्ते की कहानी
दोनों के बीच रिश्ते की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। माना जाता है कि वे लगभग तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं। मुलाकात मैडी के भाई हेनरी हैमिल्टन (Henry Hamilton) के जरिए हुई, जो स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच हैं और जायसवाल के अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जायसवाल ने उनके परिवार और दोस्तों के साथ भी समय बिताया है।
हालांकि, यशस्वी जायसवाल और मैडी हैमिल्टन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सोशल मीडिया पर फैंस इसे "क्यूट कपल" बता रहे हैं और जायसवाल को मैदान के अंदर (बल्लेबाजी) और बाहर (पर्सनल लाइफ) दोनों जगह खुश देखकर खुश हैं।
कुछ लोग इसे "कोहिनूर" वाले मजाकिया अंदाज में भी ले रहे हैं। फैंस की प्रतिक्रिया काफी पॉजिटिव है — कई लोग उन्हें एक साथ देखकर एक्साइटेड हैं, जबकि कुछ अभी भी इसे सिर्फ अच्छी दोस्ती मानते हैं।

हिन्दी

युवा खिलाड़ी आते है शुरू के सालों में धूम मचाते है। घर परिवार और गरीबी से निकलने की ललक होती है।
लेकिन जैसे ही एक बार पैसा आता है फिर ग्लैमर तो पीछे से आ ही जाता है।
गर्लफ्रेंड रखने का शौक उनके पतन की शुरुवात कर देता है।
आप दिन और रात का मैच एक साथ नहीं खेल सकते। दोनों मैच खेलने के लिये विशेष स्टेमिना की जरूरत पड़ती है।
ऐसे ही चलता रहा तो आयाराम और गयाराम वाले प्लेयर मिलते रहेंगे।

हिन्दी

@AstylesIND @rastrvadi_4 शुरू में तो हमे लगता था कि ये राघव जुयाल से शादी करेगी लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ
हिन्दी

"मुझे लड़के चाहिए ही नहीं!" 40 की उम्र में शक्ति मोहन का 𝗕𝗢𝗟𝗗 खुलासा!
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बेहद 𝗜𝗡𝗦𝗣𝗜𝗥𝗜𝗡𝗚 और बेबाक बयान दिया है:
➤ अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली शक्ति ने साफ किया कि उन्हें 𝗠𝗔𝗥𝗥𝗜𝗔𝗚𝗘 या लड़कों की कोई जरूरत महसूस नहीं होती।
➤ 40 की उम्र में भी खुशी-खुशी 𝗦𝗜𝗡𝗚𝗟𝗘 रहने के अपने फैसले पर खुलकर बात करते हुए, उन्होंने शादी और मां बनने के सामाजिक दबाव को सिरे से नकार दिया है।
समाज के बनाए नियमों से हटकर उनका यह 𝗜𝗡𝗗𝗘𝗣𝗘𝗡𝗗𝗘𝗡𝗧 और बिंदास अंदाज क्या रूढ़िवादी सोच को एक करारा जवाब है?


हिन्दी

@ishita_9529 @imvikash7739 अगर सब सही किया होगा तो दिक्कत नहीं होगी
हिन्दी

@FayanExpress @Islamic61456231 Log ज्यादातर लड़की की ही कमी निकलते है लड़के पर ध्यान नहीं देते
हिन्दी

ये बात शायद मुझे नहीं बतानी चाहिए
लेकिन मेरे ही पड़ोस में मेरी एक कॉलेज फ्रेंड की शादी हुई थी
3 साल हो गए उसकी शादी को
घर में हर तरह की खुशियां हैं
लड़की भी अच्छी-खासी पढ़ी-लिखी है, बहुत खूबसूरत है
बस एक कमी रह गई, अभी तक बच्चा नहीं हुआ
और अब धीरे-धीरे ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ रहा है
हर दिन ताने, ‘बांझ’ कहा जा रहा है
‘घर का वारिस कौन बनेगा ?’ जैसे सवाल हर रोज सुनने पड़ते हैं
घर वालों के ताने सुन-सुनकर उसका पति भी अब उससे दूरी बनाने लगा है
मुझे हैरानी होती है ये देखकर
जो लड़की हर बार टॉप करती थी, हर चीज में आगे थी
आज सिर्फ इसलिए उसे ‘लूज़र’ कहा जा रहा है क्योंकि वो मां नहीं बन पाई
3 दिन पहले उसने मुझसे कहा
अगर उसके पति ने दूसरी शादी की, तो वो ये बर्दाश्त नहीं कर पाएगी
और कोई गलत कदम उठा लेगी
लेकिन असली बात तो अभी बाकी है
डॉक्टर को दिखाया गया था
और कमी लड़की में नहीं, पति में निकली थी
लेकिन ये बात पूरे घर से छुपा दी गई
जो लोग कल तक पति की दूसरी शादी कराने की बात कर रहे थे
क्या आज वही लोग लड़की से भी यही कहेंगे ?


हिन्दी

@anjumsamachar @Ansarigulamhusa Ye sab aajkal स्क्रिप्टेड karte hai bhai lekin bahut viral rahte hai

लड़की ने जैसे ही अपना मोबाइल खोला तो उसकी आँखें सच में फटी की फटी रह गईं 😳
जिस शख्स को उसने कभी देखा तक नहीं, उसकी तस्वीर उसके फोन में कैसे आ गई?
नहीं जानती थी कि ये सिर्फ एक फोटो नहीं थी बल्कि ये एक जाल था।
धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी और हालात ऐसे बन गए कि उसे उसी अनजान लड़के के साथ डेट पर जाना पड़ा।
हैरानी की बात तो ये कि उसकी अपनी सहेलियाँ भी उसे उसी के साथ भेजने के लिए तैयार हो गईं!
आख़िर उस लड़के ने ऐसा क्या किया? कैसे उसने बिना मिले ही सबको अपने भरोसे में ले लिया?
सच जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये सिर्फ एक कहानी नहीं, आज के डिजिटल जमाने की सच्चाई है।
सावधान रहें क्योंकि हर मुस्कुराता चेहरा भरोसे के लायक नहीं होता।
कंटेंट-दीपक अरोरा @anjumsamachar
Video credit respected owner
हिन्दी

@RADHIKA_INF Abhi to aur kuch din aisa hi rhega phir sahi ho jayega
हिन्दी

क्या मजबूरी थी अनाया को जेंडर बदलवाले की
Anaya Bangar ने जब लिंग परिवर्तन कराया, तो शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि इसके बाद इतनी बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी…
सर्जरी तो सफल रही
लेकिन सिर्फ 1 महीने बाद ही उन्हें हो गया गंभीर UTI इन्फेक्शन
दर्द इतना था कि हालत खराब हो गई थी… चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया इनका


हिन्दी

आजकल समझ ही नहीं आ रहा कि Airtel के साथ क्या चल रहा है?
मैंने 979 का 2GB per day वाला प्लान लिया ताकि रोज डेटा खत्म होने की टेंशन ना रहे
सीधा हिसाब लगाओ तो 979 ÷ 84 = लगभग 11.65 रुपये रोज और 11.65 ÷ 24 = करीब 0.48 रुपये प्रति घंटा
लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब फोन में हर समय 5G दिखता है और डेटा बहुत तेजी से खत्म होने लगता है पहले 50% फिर 90% का मैसेज आ जाता है और उसके बाद ना तो नेट चलता है
इसके बाद 39 रुपये का टॉपअप करने का मैसेज आता है और जैसे ही मैंने 39 का रिचार्ज किया तो तुरंत ये मैसेज आना बंद हो गया और अगले 3 दिन तक ना तो 90% वाला अलर्ट आया और ना ही डेटा उतनी तेजी से खत्म हुआ
लेकिन जैसे ही वो 3 दिन खत्म हुए फिर से वही 50% और 90% वाला खेल शुरू हो गया
अब इसका पूरा कैलकुलेशन देखो
84 दिन में हर 3 दिन पर 39 रुपये का रिचार्ज करना पड़े तो
84 ÷ 3 = 28 बार
यानि 28 × 39 = 1092 रुपये सिर्फ टॉपअप में
अब कुल खर्च = 979 + 1092 = 2071 रुपये
अब असली खर्च देखो
2071 ÷ 84 = लगभग 24.65 रुपये रोज
और घंटे में
24.65 ÷ 24 = करीब 1.02 रुपये प्रति घंटा
यानि जो प्लान 11.65 रुपये रोज का लग रहा था वो असल में 24.65 रुपये रोज का पड़ रहा है
क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि 5G होने के बाद भी पूरा दिन नेट नहीं चल पा रहा है?@airtelindia


हिन्दी


