CM Office Uttarakhand

27.1K posts

CM Office Uttarakhand banner
CM Office Uttarakhand

CM Office Uttarakhand

@ukcmo

Official Twitter handle of Office of Hon'ble Chief Minister, Uttarakhand.

Dehradun, India เข้าร่วม Temmuz 2019
67 กำลังติดตาม100.8K ผู้ติดตาม
CM Office Uttarakhand
नीति आयोग की SDG रैंकिंग में देश भर में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर। #SDG #uttarakhand #4saalbemisal
CM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
0
0
25
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को उनके उपचार में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
1
2
94
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन।
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
0
2
77
CM Office Uttarakhand
उत्तराखण्ड, समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी #ucc #uttarakhand #4saalbemisal
CM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
1
4
133
CM Office Uttarakhand
उत्तराखण्ड में सशक्त भू-कानून लागू : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
CM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
1
7
120
CM Office Uttarakhand
हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग हैं। ऐसे में पंचांग कैलेंडर का प्रकाशन राज्य की इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंचांग कैलेंडर राज्यवासियों को न केवल तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की सटीक जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ और अधिक गहराई से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि इस पंचांग में देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था स्थलों को विशेष रूप से स्थान दिया गया है। ये स्थल न केवल श्रद्धा के केंद्र हैं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इस प्रकार यह कैलेंडर एक जानकारीपरक दस्तावेज होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाला प्रेरणादायक संकलन भी है। मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पंचांग कैलेंडर राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और आने वाले समय में इसे और अधिक समृद्ध एवं व्यापक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव श्री विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
CM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
1
7
119
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सतपाल महाराज जी के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। #Aiims #Rishikesh #Uttarakhand
CM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
0
6
124
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
0
11
164
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तरकाशी जिले के जन प्रतिनिधियों ने मोटर मार्ग की स्वीकृति देने पर जताया आभार।
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
1
0
6
98
CM Office Uttarakhand
राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए संत महात्माओं का मार्गदर्शन जरूरी: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
1
1
8
96
CM Office Uttarakhand
जनजातीय परंपराएं अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।
CM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
1
8
105
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि थारू समाज की सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली हैं। थारू समाज के रीति-रिवाज, लोक गीत, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति के प्रति उनका गहरा जुड़ाव राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खटीमा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के लिए थारू संस्कृति गर्व का विषय है। विशेष रूप से थारू समाज की होली, जो कई दिनों तक उल्लास और उत्साह के साथ मनाई जाती है, अपनी विशिष्टता के लिए जानी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मन सदैव खटीमा की जनता के साथ जुड़ा हुआ है, भले ही वे इस बार प्रशासनिक व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अटल आवास योजना में आय सीमा को व्यावहारिक बनाते हुए निर्माण लागत में वृद्धि की गई है, जिससे अधिकाधिक परिवारों को लाभ मिल रहा है। ऊधम सिंह नगर में इस योजना के तहत करोड़ों रुपये की सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में जनजातीय परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं तथा इस वर्ष प्राप्त आवेदनों में लगभग 28 प्रतिशत आवेदन जनजातीय परिवारों के हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत जनपद में कई आवासों का निर्माण किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों एवं आईटीआई संस्थानों के विकास के लिए धनराशि प्रदान की जा रही है तथा इन विद्यालयों को कक्षा 12 तक अपग्रेड किया जा रहा है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। खटीमा, बाजपुर और गदरपुर में छात्रावासों एवं शैक्षिक अवसंरचना के विकास हेतु महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। वन धन केंद्रों के माध्यम से उत्पादों को बाजार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं को चक्रीय निधि एवं निवेश सहायता प्रदान कर उनके स्वरोजगार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अनेक योजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है तथा हजारों परिवारों को पेयजल, बिजली और गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही थारू विकास भवन के निर्माण एवं जनजातीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय परिवारों को बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए विभिन्न जनपदों में जनजाति कल्याण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जनजातीय परिवार को सम्मानजनक जीवन, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
3
11
150
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पौराणिक ग्रन्थों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्म शुद्धि तथा सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चैत्र नवरात्रि की प्रदेश में धार्मिक महत्ता के दृष्टिगत सभी प्रमुख देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की परम्परा रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो, इसका हमें संकल्प लेना होगा। यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है। यह नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।
हिन्दी
0
1
12
249
CM Office Uttarakhand
रुद्रपुर के पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम सतुइया की अमनदीप कौर, ग्रामोत्थान रीप परियोजना के तहत व्यक्तिगत उद्यम योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सम्पन्न बनी हैं।
हिन्दी
0
0
8
214
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने बणगांव - चोपड़ा - कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल - जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है। प्रदेश के हर गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री चैन सिंह महर, श्री विजय बडोनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री शैलेन्द्र कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन उत्तरकाशी श्री जगबीर रावत, कृषक कृषि उद्यमी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष श्री बलबीर रावत, पूर्व संगठन मंत्री एबीवीपी श्री प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष श्री महाबीर सिंह चौहान, श्री कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री नितेश रावत, श्री विपिन बिष्ट, श्री कुलदीप रावत, श्री मंजीत राणा आदि मौजूद रहे।
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
0
7
164
CM Office Uttarakhand
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योगनगरी ऋषिकेश में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक, आध्यात्मिक गुरु ‘पद्म विभूषण’ श्री श्री रविशंकर जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनसे विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की। #uttarakhand
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
0
14
172