
👉 भदोही पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों पर मेरा स्पष्ट जवाब:
1️⃣ यह कहना कि विशाल मिश्रा ने शैलेंद्र शुक्ला से 5 लाख रुपये लिए —
❗ यह पूरी तरह असत्य एवं निराधार है।
👉 विशाल मिश्रा के बैंक खाते में शैलेंद्र शुक्ला द्वारा कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है।
👉 यदि ऐसा कोई लेन-देन हुआ है, तो उसका बैंक साक्ष्य सार्वजनिक किया जाए।
2️⃣ यदि किसी प्रकार का लेन-देन बताया जा रहा है, तो वह उनके पिताजी से संबंधित बताया जाता है,
जो अब जीवित नहीं हैं — अतः यह विषय गंभीर जांच का विषय है।
👉 बिना लिखित समझौते के इसे जमीन का सौदा नहीं माना जा सकता।
3️⃣ हमारी या हमारे परिवार द्वारा किसी को भी खेत जोतने/देने की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
👉 हमारी गैरमौजूदगी में खेत में जाकर जोताई/बुवाई का वीडियो बनाकर भ्रामक स्थिति बनाई गई है।
👉 केवल खेत जोतने या वीडियो बनाने से किसी को जमीन का अधिकार नहीं मिल जाता।
4️⃣ दिनांक 20 मार्च की घटना में:
👉 मुझे जबरन पुलिस द्वारा उठाकर पहले चौकी सेमराध ले जाया गया
👉 वहाँ मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई
👉 इसके बाद थाना कोइरौना ले जाकर पूरे दिन बैठाकर रखा गया और मारपीट की गई
👉 राम नगिना यादव द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी गई
5️⃣ पुलिस द्वारा यह कहना कि मैंने आधी फसल काट ली —
👉 यह भी भ्रामक और एकतरफा बयान है, क्योंकि मैं अपनी ही पैतृक जमीन पर फसल काट रहा था।
6️⃣ सबसे गंभीर बात:
👉 दूसरे पक्ष को छोड़ दिया गया और मेरे ऊपर झूठा/फर्जी चालान कर दिया गया,
जो स्पष्ट रूप से एकतरफा कार्रवाई को दर्शाता है।
❗ स्पष्ट किया जाता है कि:
👉 हमारी पैतृक/साझी जमीन किसी को नहीं दी गई है
👉 कोई वैध दस्तावेज या एग्रीमेंट नहीं है
👉 केवल आरोप के आधार पर हमें दोषी ठहराना न्याय के विरुद्ध है
🙏 भदोही पुलिस से निवेदन:
✔ बैंक ट्रांजैक्शन सहित सभी साक्ष्य सार्वजनिक किए जाएं
✔ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए
✔ झूठे आरोप एवं चालान को निरस्त किया जाए
📢 सत्य और साक्ष्य के आधार पर ही न्याय संभव है
@bhadohipolice @Uppolice @myogiadityanath @CMOfficeUP @dmbhadohi
#BhadohiPolice #UPPolice #Justice #TruthMatters #StopFalseCases #LandDispute
हिन्दी






