partish rai
9.6K posts


" बहुत हो गया डीपीआर का खेल, कब आएगी मेट्रो रेल" ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग कोई विलासिता नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की जरूरत बन चुकी है। लाखों लोग हर दिन घंटों ट्रैफिक जाम में फंसकर समय, ऊर्जा और उत्पादकता खो रहे हैं। बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अभाव में क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है। जब देश के कई टियर-2 शहरों में मेट्रो नेटवर्क सफलतापूर्वक चल रहा है, तो फिर इतनी बड़ी आबादी वाले ग्रेटर नोएडा वेस्ट को इस बुनियादी सुविधा से वंचित क्यों रखा जा रहा है? यह मांग सिर्फ सुविधा की नहीं, बल्कि समान विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और सम्मानजनक जीवन की है। अब समय है कि सरकार जनभावना को समझे और बिना और देरी के मेट्रो परियोजना को मंजूरी दे। #Metro4GreaterNoidaWest #JantarMantarProtest4Metro #UrbanMobility #PublicTransport












@nefowaoffice @abhishek_nefowa @shafaquealamTOI @MeenakshiSTOI @Ankurtripathie @siddharth2596 @RupalRathi12 @Pravendra_Sikar @ShyamNBT @AJABBHATI1 @CMOfficeUP @myogioffice 26 अप्रैल को जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन होने जा रहा है।सभी सोसाइटी प्रतिनिधियों ने इस आंदोलन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया है। रोज़ाना ट्रैफिक और परेशानियों से जूझ रहे निवासी अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहते हैं #metro #grenometro #metroprotest





आज सुबह 10:30 बजे @nefowaoffice पर मीटिंग के दौरान सुनिश्चित हुआ कि ग्रेटरनॉएडा वेस्ट के तमाम सोसाइटियों से 10-20-50-100 की संख्यामें हजारों लोग 26.04.2026 क़ो जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण और संवैधानिक धरने में शामिल होकर मेट्रो की मांग क़ो केंद्र सरकार तक पहुचायेंगे। @ANI @PTI_News








क्लास 1 की कॉपी, किताबों की कुल कीमत 7709 रुपये है। 5777 रुपये की तो बस किताबें ही हैं। ऐसा भी नहीं है कि किताब, कॉपियों में चाँदी की बर्क लगी है। बस, खुली लूट है, लेकिन अफ़सोस कि इसे रोकने वाला कोई नहीं है।









, @narendramodi @PMOIndia @myogiadityanath @mlkhattar @MoHUA_India #Metro4GreaterNoidaWest केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है। नेफोवा अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।” प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए। आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। टीम नेफोवा


