Raj Kumar Kamboj
21.8K posts


जालसाज़ों के विरुद्ध सख़्त एवं निर्णायक कार्रवाई—
फर्जी दस्तावेज व आधार कार्ड तैयार कर गौशाला बनाने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर ₹28 लाख 50 हजार/- की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित कुल 07 अभियुक्तों को @muzafarnagarpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से ₹22,00,000/- नकद, 01 प्रिंटर, 02 फर्जी आधार कार्ड व कम्प्यूटर उपकरण बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP

हिन्दी

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना, राष्ट्र-स्वाभिमान की अमर प्रतीक रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका अद्वितीय साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
उनका जीवन नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण है।

हिन्दी

✨ जय महालक्ष्मी माँ✨
आइए हम अपने घरों और हृदयों के द्वार माता महालक्ष्मी के लिए खोलें। धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी, माँ लक्ष्मी, हम सभी पर अपनी असीम कृपा बरसाएँ।
ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः🙏
#Diwali2024 #MahaLakshmi #Aagman #FestiveSpirit

हिन्दी

"सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते"..आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी की पूजा-उपासना होती है। मां दुर्गा के नौ शक्तियों में देवी ब्रह्राचारिणी का दूसरा स्वरूप है। ब्रह्राचारिणी दो शब्दों से मिलकर बना है। 'ब्रह्रा' का मतलब घोर तपस्या से है और ' चारिणी' का अर्थ होता है आचरण से। यानी माता का दूसरा स्वरूप तप का आचरण करने से होता है।
#Navratri #MaaBrahmacharini #Devotion #Sprituality | #ZeeNews

हिन्दी

भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।
आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

हिन्दी





















