置顶推文

मैं पिछले कुछ समय से अपनी posting style को लेकर एक चीज़ पर लगातार सोच रहा हूँ।
क्या सच में दिनभर बहुत सारी posts करना ज़रूरी है, या कम posts करके उन्हें ज़्यादा समय देना बेहतर है?
जितना मैंने देखा और समझा, उतना मुझे लगा कि दिनभर timeline भरने से ज़्यादा अच्छा है एक ऐसी post करना जिस पर पूरा ध्यान दिया जा सके।
मेरे हिसाब से एक post ही काफ़ी होनी चाहिए। बहुत ज़रूरी हो तो दो या ज़्यादा से ज़्यादा तीन। उससे आगे जाने का कोई विशेष कारण नहीं दिखता।
जहाँ एक दिन में दस posts होती हैं, वहाँ अक्सर ध्यान भी दस हिस्सों में बँट जाता है। कोई भी post उतना समय नहीं ले पाती जितना उसे मिलना चाहिए।
लेकिन अगर पूरा focus सिर्फ एक post पर हो, तो लोग भी उसी पर ज़्यादा समय देते हैं।
जितने लोगों से आप दिनभर जुड़ते हैं, जितनों की बातें पढ़ते हैं और उनसे बातचीत करते हैं, उतनी ही संभावना बढ़ती है कि वही लोग आपकी उस एक post तक भी पहुँचें।
ऐसे में कई बार एक अच्छी post वही काम कर जाती है, जिसके लिए लोग दिनभर कई posts करते रहते हैं।
बाकी पूरा समय नई posts डालने में नहीं, platform पर मौजूद रहने में लगना चाहिए।
लोग क्या लिख रहे हैं, क्या सोच रहे हैं, कहाँ अच्छी discussions चल रही हैं, कहाँ कुछ सीखने को मिल रहा है-उसका हिस्सा बनना ज़्यादा ज़रूरी लगता है।
अगर किसी दिन सिर्फ एक post लिखी जाए, तो उसी पर अपनी पूरी सोच, पूरी तैयारी और पूरा समय लगाया जा सकता है।
इससे जल्दबाज़ी भी कम होती है और हर post की अपनी एक पहचान बनती है।
बाकी posting time को लेकर भी एक तय routine होना चाहिए या नहीं, इस पर अभी भी सोच रहा हूँ।
आप बताइए... अगर चुनना पड़े, तो 10 या 1 post.

हिन्दी























