
उत्तर प्रदेश : बरेली में कल रात एक युवती लक्ष्मी (22 वर्ष) अपनी बुआ की बेटी संग स्कूटी से घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में कार सवार लोग लक्ष्मी को किडनैप करके ले गए। रात में ही फैमिली ने मोनू गुप्ता व अन्य के खिलाफ शिकायत पुलिस से की। आज सुबह युवती की लाश पड़ी मिली है।



















