Vikrant Singh Parihar retweetet

भाजपा का विकास मॉडल - आम नागरिक के सर से छत छीनना ।
सीधी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके ही घरों से बेदखल किया जा रहा है, उन्हें धमकाया और उनके आशियाने पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी की जा रही है।
यह कैसी प्रशासनिक संवेदनहीनता है? जिन गरीबों को घर देने का वादा किया गया, आज उन्हीं से उनका घर छीना जा रहा है। वर्षों से बसे परिवार आज भय और असुरक्षा में जी रहे हैं। यह केवल मकान नहीं, उनके सपनों और जीवन का आधार है। यही भाजपा का सबका साथ सबका विकास है ।
प्रशासन का यह रवैया निंदनीय है। जनता की पीड़ा को समझने के बजाय उन पर दबाव बनाना अमानवीय है। गरीबों के आंसू और उनकी पुकार इस व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
सरकार से आग्रह करता हूँ कि इस पूरे मामले में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही हो, जवाबदेही तय की जाए और जनता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
.
.
.
@INCIndia @INCMP
@DrMohanYadav51 @KailashOnline @SidhiCollector

हिन्दी

























