PRO JS Vidisha

21.5K posts

PRO JS Vidisha banner
PRO JS Vidisha

PRO JS Vidisha

@ProVidisha

Official Handle of PRO Jansampark Vidisha, Government of Madhya Pradesh

Vidisha, India Joined Mart 2018
99 Following4.8K Followers
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
हौसले की उड़ान : कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की सोच और बेटियों के हौसले से महफूज हो रही जिंदगियां .. विदिशा की सशक्त वाहिनी बेटी ने भटकी मासूम को किया महफूज .. विदिशा जिले में बेटियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने शुरू हुआ सशक्त वाहिनी अभियान अब धरातल पर सफलता की नई इबारत लिख रहा।
PRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
0
0
1
26
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था कृष्णा ग्राम उद्यान शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, डंगरवाड़ा के तत्वावधान में ग्राम रतनपुर चक में जल संरक्षण को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं जन-भागीदारी के साथ किया गया।
PRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
0
0
0
20
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पारधा सेक्टर गरेटा में जनकल्याण समाज सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
PRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
0
1
4
35
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा समर्थ जन सेवा समिति मनोरा द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति वेरखेड़ी, ब्लॉक ग्यारसपुर सेक्टर सीहोद में विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
PRO JS Vidisha tweet mediaPRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
0
1
2
36
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परिवार की स्थिति का आंकलन कर उन्हें स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित किया गया। योजना अंतर्गत मिली आर्थिक सहायता से बच्ची के पालन-पोषण, शिक्षा और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। इस सहयोग से परिवार को आर्थिक संबल मिला।
हिन्दी
0
0
0
49
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
पति को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, स्पॉन्सरशिप योजना बनी बेटी के सपनों का सहारा .. कठिन परिस्थितियों में मिली नई उम्मीद, बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला संबल
PRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
1
0
1
56
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
यात्री बसों एवं डंपरों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 8 वाहनों से वसूला गया 95 हजार 500 रुपये शमन शुल्क। .. जिला परिवहन विभाग विदिशा द्वारा गुरुवार को अशोकनगर रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा द्वारा किया गया।
PRO JS Vidisha tweet mediaPRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
0
0
0
27
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
काउंसलिंग के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि बालिका मूलतः ग्राम बरान्दी, जिला नालंदा, बिहार की निवासी है तथा वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ बराड़ा, जिला अंबाला, हरियाणा में रह रही थी। माता द्वारा डांटने के बाद वह घर से निकल गई थी।
हिन्दी
0
0
1
37
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
सशक्त वाहिनी की बालिका की सजगता से घर से भटकी बालिका सुरक्षित मिली, संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से हरियाणा की बालिका को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया गया। सशक्त वाहिनी की बालिका शिवानी रघुवंशी को ग्राम लशकरपुर से विदिशा आते समय एक बालिका रोती हुई एवं परेशान अवस्था में मिली थी।
PRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
2
0
1
70
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
शिवानी द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालिका से बातचीत कर उसके परिजनों एवं पते की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, किन्तु बालिका अत्यधिक घबराई हुई थी तथा सही जानकारी नहीं दे पा रही थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बालिका को सुरक्षित रूप से पुलिस के सुपुर्द किया था।
हिन्दी
0
0
1
53
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गेहूं खरीदी का कार्य संचालित किया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिन्दी
0
0
0
36
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य जिले में निरंतर जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उपार्जन कार्य को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ईदुज्जुहा पर्व के अवसर पर भी उपार्जन कार्य जारी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
हिन्दी
1
0
1
52
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
अपर कलेक्टर एवं द्वितीय अपीलीय अधिकारी जिला विदिशा द्वारा म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने वाले राजस्व विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध शास्ति की कार्रवाई जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन विदिशा के प्रतिवेदन पर की गई।
हिन्दी
0
0
0
31
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
न्यायालय अपर कलेक्टर एवं द्वितीय अपीलीय अधिकारी जिला विदिशा द्वारा समय-सीमा में सेवाएं नहीं देने पर राजस्व अधिकारियों पर शास्ति की कार्रवाई। .. लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अपर कलेक्टर न्यायालय की कार्रवाई, विभिन्न तहसीलों के अधिकारियों पर लगाया गया जुर्माना।
PRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
1
0
0
39
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
कार्रवाई के दौरान तालाब की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण को हटाया गया, ताकि जल स्रोत को संरक्षित किया जा सके तथा ग्रामीणों को भविष्य में जल संरक्षण का लाभ मिल सके। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
हिन्दी
0
0
0
47
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
तालाब की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, ग्राम पंचायत को सौंपा गया कब्जा, विदिशा तहसील के ग्राम किरमची में राजस्व अमले द्वारा तालाब की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से संपादित की गई।
PRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
1
0
0
60
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
जानकारी के अनुसार लगभग 5 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। इस संबंध में वन अपराध हिम्मत सिंह यादव एवं पहलवान सिंह यादव के नाम से पंजीबद्ध किया गया था। वन विभाग की टीम ने पोकलेन एवं जेसीबी मशीनों की सहायता से अतिक्रमण को हटाते हुए भूमि को गड्डे कर बेदखल किया गया।
हिन्दी
0
0
0
16
PRO JS Vidisha
PRO JS Vidisha@ProVidisha·
लटेरी वन विभाग द्वारा अवैध कटाई एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वन मंडल अधिकारी श्री हेमंत यादव के निर्देशन में दक्षिण लटेरी रेंज के बीट मुस्करा अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी-300 में 27 मई 2026 को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई।
PRO JS Vidisha tweet mediaPRO JS Vidisha tweet mediaPRO JS Vidisha tweet mediaPRO JS Vidisha tweet media
हिन्दी
1
1
3
70
PRO JS Vidisha retweeted
Chief Minister, MP
Chief Minister, MP@CMMadhyaPradesh·
‘पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा’ आपात स्थिति में बेहतर उपचार और सुरक्षित जीवन का भरोसा @DrMohanYadav51 @healthminmp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
हिन्दी
1
62
52
2.1K
PRO JS Vidisha retweeted
Chief Minister, MP
Chief Minister, MP@CMMadhyaPradesh·
‘आहार अनुदान योजना’ हर घर तक पोषण और सुरक्षा का संबल ✳️विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिला मुखियाओं को प्रतिमाह ₹1,500 की आर्थिक सहायता @DrMohanYadav51 @WelfareTribal #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
हिन्दी
6
88
56
2.3K