Ruby Tiwari
261 posts

Ruby Tiwari
@RubyT46632
🇮🇳🇮🇳🇮🇳 I am ruby tiwari | cooking lover | cricket lover | stock market investor 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Joined Kasım 2025
3.5K Following3.3K Followers

बहुत बड़ी राहत की खबर: आखिरकार सोनम वांगचुक जोधपुर जेल से 170 दिन बाद होंगे रिहा
गृह मंत्रालय ने कहा: सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मिली शक्तियों का इस्तमाल करते हुए सोनम वांगचुक की हिरासत को फ़ौरन रद्द करने का फैसला किया है.
केंद्र सरकार का फैसला ऐसे समय में हुआ है जब सुप्रीम कोर्ट में वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की उस याचिका पर सुनवाई हो रही है जिसमें वांगचुक की हिरासत को चुनौती दी गई है. मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को है.
नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) बहुत कड़ा और खतरनाक कानून है. कोर्ट से लगातार रिपोर्ट आ रही थीं कि उन पर लगे आरोप आधे अधूरे और सच से बहुत दूर हैं.
👉🏾 सवाल है फिर सोनम कर क्यों लगा NSA? और इतना गंभीर आरोप लगा तो क्यों हटा लिया गया? सरकारें इसका इस्तेमाल सिर्फ़ राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधियों, एक्टिविस्टस और आलोचकों को चुप कराने के लिए करती हैं. इसमें बिना औपचारिक आरोप के 12 महीने तक की हिरासत की इजाज़त है. इस कानून पर नए सिरे से सोचा जाना चाहिए और न्यायालयों को ज़ोरदार और असरदार तरीके से इसमें दखल देना चाहिए
दूसरा, ज़ोर-ज़ोर से TV पर 'गद्दार है सोनम', 'देशद्रोही है सोनम' चिल्लानेवालों की क्या कोई सजा होगी या उन्हें कोई निर्देश दिया जायेगा?
सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं.

हिन्दी

@mamesking786 लोग एक दूसरे को फालो करते नहीं है और बाद मे कहते हैं x पर रीच नहीं मिल रहि है
हिन्दी

दोस्तो 3500 #follower पूरे करवा दो मैंने लगभग सभी को फालो किया है अगर कोई रह गया है तो कमेन्ट सेक्शन मे बता दो सभी को #followback मिलेगा कोई अगर ऑनलाइन है तो आजाओ कमेन्ट मे।

हिन्दी

पैसिव युथनेसिया (mercy killing) मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गाजियाबाद के हरीश राणा का मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाने का आदेश दिया है. हरीश के परिवार ने याचिका दाखिल करके उसका मेडिकल सिस्टम हटाने और निष्क्रिय इच्छामृत्यु के लिए अपील की थी. 13 सालों से हरीश बिस्तर पर है. कॉलेज में एक दुर्घटना के दौरान हरीश के सिर में चोट लगी, जिसके बाद उसके ब्रेन को नुकसान पहुंचा. तब से वह इसी हालत में है.
हालाकि नीदरलैंड्स दुनिया का पहला देश था जिसने इच्छामृत्यु और चिकित्सक-सहायता प्राप्त आत्महत्या को कानूनी मान्यता दी। इसके लिए कानून 2001 में पारित किया गया और 1 अप्रैल, 2002 से लागू हुआ। यह कानून डॉक्टरों को इच्छामृत्यु करने की अनुमति देता है यदि वे आश्वस्त हों कि रोगी का अनुरोध स्वैच्छिक है और वह "अथक और असहनीय" पीड़ा का सामना कर रहा है।
#SUPREMECOURT #CJISuryaKant #LatestUpdates #euthansia

हिन्दी

इस पोस्ट पर जितने लोग भी लाइक और कमेन्ट और #retweet करेंगे मैं उन सभी को फॉलो करूंगी अपनी उपस्थिति अधिक से अधिक संख्या में दर्ज कराए ।
हिन्दी

दोस्तों क्या कभी आपने दही के शोले खाए है अगर खाए है तो आज जानते हैं इसकी रेसिपी –
दही के शोले जो कि दिल्ली मे फेमस है बाहर से क्रिस्पी, अंदर से क्रीमी होते हैं 😋 आइए थ्रेड के माध्यम से इसे बनाने की विधि समझते हैं :
थ्रेड 🧵👇
1️⃣ दही के शोले क्या होते हैं?
दही के शोले एक लोकप्रिय नॉर्थ इंडियन स्टार्टर है जिसमें हंग कर्ड (लटका हुआ दही), पनीर और मसालों का क्रीमी मिश्रण ब्रेड में भरकर डीप फ्राई किया जाता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट और क्रीमी होते हैं।
2️⃣ सामग्री:
• 2 कप हंग कर्ड (दही को 2–3 घंटे कपड़े में लटका कर पानी निकाल लें)
• ½ कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
• 2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
• 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
• 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
• ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
• स्वादानुसार नमक
• 6–8 ब्रेड स्लाइस
• 2 बड़े चम्मच मैदा का पेस्ट (सील करने के लिए)
• तलने के लिए तेल
3️⃣ हंग कर्ड कैसे बनाएं:
साधारण दही को एक सूती कपड़े में डालकर 2–3 घंटे के लिए लटका दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। जो गाढ़ा दही बचेगा वही हंग कर्ड कहलाता है।
4️⃣ स्टफिंग तैयार करना:
एक बाउल में हंग कर्ड, कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इससे क्रीमी स्टफिंग तैयार हो जाएगी।
5️⃣ ब्रेड तैयार करना:
ब्रेड स्लाइस के किनारे काट दें और बेलन से हल्का सा दबाकर फ्लैट कर लें ताकि उसमें स्टफिंग अच्छी तरह भरी जा सके।
6️⃣ शोले का आकार बनाना:
ब्रेड के बीच में 1–2 चम्मच स्टफिंग रखें। ब्रेड को रोल करें या त्रिकोण आकार में मोड़ दें और किनारों को मैदा के पेस्ट से अच्छी तरह सील कर दें।
7️⃣ तलना:
कढ़ाई में तेल गरम करें। मध्यम आंच पर दही के शोलों को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
8️⃣ परोसने का तरीका:
गरमा-गरम दही के शोले को पुदीना चटनी या टमाटर केचप के साथ परोसें। इसका क्रिस्पी और क्रीमी स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है।
9️⃣ खास टिप:
अगर और ज्यादा क्रिस्पी बनाना हो तो तलने से पहले ब्रेड को हल्के से कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबो सकते हैं।
🔟 निष्कर्ष:
दही के शोले एक बेहतरीन पार्टी स्टार्टर है जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आपको क्रीमी और क्रिस्पी स्नैक्स पसंद हैं तो इसे जरूर ट्राई करें।
#Recipe #Food #दहीकेशोले

हिन्दी






