Commissioner Banda

85 posts

Commissioner Banda banner
Commissioner Banda

Commissioner Banda

@Commbanda1997

가입일 Şubat 2025
146 팔로잉103 팔로워
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री अजीत कुमार द्वारा दिनांक 16 फरवरी, 2026 को जनपद महोबा में प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवई सुनैचा एवं उचित दर की दुकान रिवई सुनैचा का औचक निरीक्षण किया गया।
Commissioner Banda tweet mediaCommissioner Banda tweet mediaCommissioner Banda tweet mediaCommissioner Banda tweet media
हिन्दी
0
0
4
133
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
प्रशासन जनता के प्रति पूर्णतः सजग, संवेदनशील एवं समर्पित है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिन्दी
0
0
2
93
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पारदर्शी सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।
हिन्दी
0
0
2
73
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
उचित दर की दुकान रिवई सुनैचा के निरीक्षण में दुकानदार के स्थान पर अन्य व्यक्ति उपस्थित मिला। ग्रामीणों ने शिकायत की कि राशन के साथ चाय पत्ती, निरमा एवं साबुन खरीदने हेतु बाध्य किया जाता है। DSO महोबा को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
हिन्दी
0
0
1
51
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
विद्यालय के अध्यापक श्री अनिल कुमार एवं श्री अनुज प्रताप सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। आयुक्त ने दोनों का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध करने एवं BSA महोबा से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
हिन्दी
0
0
0
36
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवई सुनैचा में कक्षा-4 में शिक्षण कार्य संचालित था, किंतु उपलब्ध डिजिटल बोर्ड/प्रोजेक्टर प्लास्टिक कवर से ढका पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि आधुनिक संसाधनों का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
हिन्दी
0
0
1
31
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
उक्त स्थिति पर आयुक्त महोदय ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महोबा को संबंधित अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए तथा शिक्षण व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा।
हिन्दी
0
0
0
34
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
विद्यालय में विद्युत आपूर्ति बाधित थी, पंखे एवं बल्ब निष्क्रिय पाए गए तथा भवन की दीवारों में दरारें पाई गईं, जो सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति को प्रश्नचिन्हित करता है।
हिन्दी
0
0
0
32
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि वह मिड-डे-मील व्यवस्था देखने गई थीं। शिक्षण पद्धति (Teaching Method) के संबंध में पूछे जाने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। कक्षा-1 में सहायक अध्यापिका श्रीमती रजनी सिंह अपने बच्चे के साथ उपस्थित थीं तथा छात्र अव्यवस्थित पाए गए।
हिन्दी
0
0
0
30
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया में कक्षा-4 में कोई अध्यापक उपस्थित नहीं मिला। ब्लैकबोर्ड पर 09 फरवरी, 2026 की तिथि अंकित थी, जिससे नियमित शिक्षण कार्य में लापरवाही परिलक्षित हुई। कई छात्र बिना ड्रेस, बैग एवं जूतों के उपस्थित पाए गए।
हिन्दी
0
0
0
33
Commissioner Banda 리트윗함
CEO Uttar Pradesh
CEO Uttar Pradesh@ceoup·
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) लखनऊ, 04 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता केन्द्र (Voter Assistance Centre) स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 06 जनवरी, 2026 को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है तथा 06 जनवरी 2026 से ही दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। इस प्रक्रिया को मतदाताओं के लिए अधिक सुगम और सुलभ बनाने के उद्देश्य से मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सहायता केन्द्रों पर प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक संबंधित बूथ लेवल अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बूथ लेवल अधिकारी के पास 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची, पिछले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 की अन्तिम मतदाता सूची तथा मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित एवं दोहरी प्रविष्टि की सूची भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही पर्याप्त मात्रा में फार्म-6, 7, 8 और घोषणा पत्र भी उपलब्ध रहेंगे। मतदाता सहायता केन्द्र पर 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग और फार्म-6, 7, 8 को भरने में बूथ लेवल अधिकारी द्वारा पात्र नागरिकों को सहायता प्रदान किये जाने हेतु भी निर्देश दिए गए हैं। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मतदाता सहायता केन्द्रों की स्थापना एवं उनकी कार्यप्रणाली का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इस सुविधा का लाभ उठा सकें। @ECISVEEP @DDNewslive @PIB_India @SpokespersonECI @AIRNewsHindi @PTI_News @ians_india @ANI
हिन्दी
15
77
152
10.3K
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
आइए, विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता फैलाएँ, समय पर जांच कराएँ और जरूरतमंदों के साथ सहयोग की भावना को आगे बढ़ाएँ। #CancerAwareness #UPGovt
हिन्दी
0
0
2
80
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
यह पहल दर्शाती है कि शासन, प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं की संवेदनशीलता से समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग तक प्रभावी सहायता पहुँचाई जा सकती है।
हिन्दी
2
1
2
94
Commissioner Banda
Commissioner Banda@Commbanda1997·
आज 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए संवेदनशील एवं प्रभावी सहयोग सुनिश्चित करना है। #WorldCancerDay
हिन्दी
1
1
2
112