अवैध कटान का खेल: वन विभाग की सहमति से काटे गए 3 हरे-भरे नीम के पेड़, एक अधकटे पेड़ से जनमानस में भय का माहौल
अमेठी। जनपद के मोहनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम असनी के पूरे रानी गांव में पर्यावरण संरक्षण के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की सहमति से गांव के खड़ंजे के समीप 3 हरे-भरे नीम के पेड़ों को काट दिया गया है, जबकि एक पेड़ को आधा काटकर छोड़ दिया गया है। अधकटे पेड़ के गिरने की आशंका के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नीम जैसे उपयोगी व पर्यावरण के लिए लाभदायक पेड़ों को काटना न केवल पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है, बल्कि यह आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सारा कटान वन विभाग की मौन सहमति से हुआ है और इस पूरे प्रकरण में लकड़ी माफिया महादेव वर्मा की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, जो कथित रूप से लंबे समय से अवैध कटान में संलिप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि अधकटे पेड़ के किसी भी समय गिरने की संभावना है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी मौन हैं।
जनमानस ने जिला प्रशासन व उच्चाधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और हरे-भरे वृक्षों की अवैध कटाई पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।
@DmAmethi@DFOAMETHI@amethipolice@aparnarkaushik@UPGovt@igrangeayodhya@myogiadityanath@myogioffice@Uppolice
चौकी टीकरमाफी क्षेत्र अंतर्गत ग्राo सोनारीकला पहिया में लगातार चल रहा हरे भरे नीम के पेड़ों पर आरा क्षेत्र में ठेकेदारों का है बोला बाला चौकी से महज तीन किलो मीटर की दूरी पर हरे 3से4 नीम के पेड़ों को काट कर उठा ले गए गुलाबचंद्र सोनी ठेकेदार आला अधिकारी बने मौन
ग्राम पंचायत धोएं थाना संग्रामपुर में कुछ लोगों द्वारा हरे पेड़ों की अवैध रूप कटाई कराई जा रही है प्रशासन से अनुरोध कृपा उचित कार्रवाई करें। @amethipolice@DmAmethi