Ravi Nath Dixit / M.9967088267

3.3K posts

Ravi Nath Dixit / M.9967088267 banner
Ravi Nath Dixit / M.9967088267

Ravi Nath Dixit / M.9967088267

@PANDITRAVIDIXIT

Reliable, Balanced and Accurate News From Around The World.

Katılım Eylül 2021
141 Takip Edilen194 Takipçiler
Ravi Nath Dixit / M.9967088267 retweetledi
वैद्य जी
वैद्य जी@gharelupath·
सालो पुराना आँखों से चशमा हटाने का अचूक उपाय....
हिन्दी
1
87
237
12.4K
Ravi Nath Dixit / M.9967088267 retweetledi
SansadTV
SansadTV@sansad_tv·
2014 में इसी दिन @narendramodi ने पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। "मैं, नरेन्द्र दामोदरदास मोदी...” @PMOIndia
हिन्दी
88
211
1.1K
26.9K
Ravi Nath Dixit / M.9967088267 retweetledi
Congress
Congress@INCIndia·
जिम्मेदारी से भागना मोदी की पुरानी आदत है
हिन्दी
290
908
2.7K
23.6K
Ravi Nath Dixit / M.9967088267
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT·
@MVVNLHQ @Mvvnl_amethi @Mvvnlcisgomti2 @mvvnlamethi @DmAmethi @cdoamethi , महोदय जी कृपया प्रकरण को संज्ञान में लेकर प्रभावित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT

अमेठी जनपद की तहसील तिलोई अंतर्गत उपकेंद्र सेमरौता के पूरे फकीरे मजरे सिंहपुर में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही और भ्रष्ट कार्यशैली से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के बीच गांव का ट्रांसफार्मर जले हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी खुलेआम “खाओ-कमाओ” नीति पर काम कर रहे हैं और ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर गांव वालों से अवैध वसूली की जा रही है। आरोप यह भी है कि जब तक मोटी रकम नहीं मिलेगी, तब तक गांव में नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा जाएगा। बिजली विभाग की इस संवेदनहीनता के चलते पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है, जबकि भीषण उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। रातभर लोग मच्छरों और गर्मी से तड़पने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों में बैठकर जनता की समस्याओं से आंखें मूंदे हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। जनता का कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो गांववासी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेठी प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन भ्रष्ट कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई करेगा? क्या गरीब जनता को इस भीषण गर्मी में राहत मिलेगी? और आखिर कब बदला जाएगा पूरे फकीरे का जला हुआ ट्रांसफार्मर? फिलहाल गांव की जनता बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार की मार झेलने को मजबूर है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। @narendramodi @myogioffice @UPPCLLKO @MVVNLHQ @mvvnlamethi @EddTiloi @edsdtiloi @SDM_Tiloi @sdmtiloi @DmAmethi @dmayodhya

हिन्दी
0
0
0
17
Ravi Nath Dixit / M.9967088267
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT·
अमेठी जनपद की तहसील तिलोई अंतर्गत उपकेंद्र सेमरौता के पूरे फकीरे मजरे सिंहपुर में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही और भ्रष्ट कार्यशैली से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के बीच गांव का ट्रांसफार्मर जले हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी खुलेआम “खाओ-कमाओ” नीति पर काम कर रहे हैं और ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर गांव वालों से अवैध वसूली की जा रही है। आरोप यह भी है कि जब तक मोटी रकम नहीं मिलेगी, तब तक गांव में नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा जाएगा। बिजली विभाग की इस संवेदनहीनता के चलते पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है, जबकि भीषण उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। रातभर लोग मच्छरों और गर्मी से तड़पने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों में बैठकर जनता की समस्याओं से आंखें मूंदे हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। जनता का कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो गांववासी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेठी प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन भ्रष्ट कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई करेगा? क्या गरीब जनता को इस भीषण गर्मी में राहत मिलेगी? और आखिर कब बदला जाएगा पूरे फकीरे का जला हुआ ट्रांसफार्मर? फिलहाल गांव की जनता बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार की मार झेलने को मजबूर है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। @narendramodi @myogioffice @UPPCLLKO @MVVNLHQ @mvvnlamethi @EddTiloi @edsdtiloi @SDM_Tiloi @sdmtiloi @DmAmethi @dmayodhya
Ravi Nath Dixit / M.9967088267 tweet media
हिन्दी
2
0
0
67
Ravi Nath Dixit / M.9967088267
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT·
नीदरलैंड्स के ‘द हेग’ में दिखा भारत प्रेम, प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी @narendramodi का किया भव्य स्वागत....... नीदरलैंड्स के प्रसिद्ध शहर The Hague में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों के बीच गहरा आत्मीय जुड़ाव देखने को मिला। कार्यक्रम का माहौल भारत माता के जयघोष, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में शामिल भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत करते हुए भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सभ्यता के प्रति अपना गर्व खुलकर व्यक्त किया। दूर देश में रह रहे भारतीयों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि मातृभूमि के प्रति प्रेम सीमाओं का मोहताज नहीं होता। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों में बसे भारतीय भारत की संस्कृति, संस्कार और लोकतांत्रिक मूल्यों के सबसे बड़े प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को नई मजबूती प्रदान की है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कई प्रवासी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर भावुक भी नजर आए। पूरे आयोजन में भारत और भारतीयता के प्रति गर्व की भावना साफ दिखाई दी। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम भारत और विदेशों में बसे भारतीय समुदाय के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। साथ ही यह भी दर्शाते हैं कि आज विश्व मंच पर भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और भारतीय समुदाय उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।
हिन्दी
0
0
0
50
Ravi Nath Dixit / M.9967088267
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT·
#दिलावलगढ़ में सरकारी #तालाब पर खनन माफियाओं का कब्जा, #जेसीबी से धड़ल्ले से हो रही #मिट्टी खुदाई ........, #अमेठी जनपद की तहसील तिलोई अंतर्गत #थाना_इन्हौना क्षेत्र के दिलावलगढ़ गांव में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने बने सरकारी तालाब को खनन माफियाओं द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, जहां जेसीबी मशीनों से धड़ल्ले से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लादकर भेजी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियां लगातार मिट्टी ढुलाई में लगी हुई हैं। दिन ढलते ही खनन का यह खेल और तेज हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी संपत्ति को खुलेआम नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। बताया जा रहा है कि तालाब की जमीन से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाले जाने के कारण उसका स्वरूप लगातार बिगड़ता जा रहा है। वहीं भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि आखिर सरकारी तालाब पर इस तरह खुलेआम अवैध खनन कैसे संचालित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। लोगों का आरोप है कि यदि प्रशासन समय रहते सख्त कदम नहीं उठाता है तो सरकारी भूमि और पर्यावरण दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूत्रों की मानें तो रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से तेजी से मिट्टी काटकर ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए विभिन्न स्थानों तक पहुंचाई जा रही है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और खनन विभाग इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर सरकारी तालाबों पर यूं ही खनन माफियाओं का कब्जा चलता रहेगा। @amethipolice @saravanan_ips_ @igrangeayodhya @dgpup @myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @UPPolice @dgpup @amethipolice @DmAmethi @ChiefSecyUP @PIBLucknow @PMOIndia @narendramodi @AmitShah @myogioffice @112UttarPradesh @SDM_Tiloi @sdmtiloi
हिन्दी
3
1
4
163
Ravi Nath Dixit / M.9967088267 retweetledi
Raju Sharma journalist
Raju Sharma journalist@RajuSharmajour1·
'पच्चीस सौ के सिलेंडर में निकला पानी ही पानी' यूपी के मेरठ में फ़हीम 25 सौ रूपए का ब्लेक में LPG सिलेंडर खरीदकर लाया. घर आकर लगाया तो गैस नहीं जली. फ़हीम ने सिलेंडर उल्टा किया तो पानी ही पानी निकलने लगा. फ़हीम ने वीडियो बनाकर गैस एजेंसी की हकीकत उजागर कर दी.
हिन्दी
4
37
93
4.4K
Ravi Nath Dixit / M.9967088267 retweetledi
Raju Sharma journalist
Raju Sharma journalist@RajuSharmajour1·
'पंडित जी नहीं कुंजड़े की जात है इनकी' ये महेशगंज थाना प्रभारी 'राधे बाबू' है. पंडित जी को कुंजड़े की जात बता रहे हैं. साथ ही ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी कर रहे हैं. साहब राधे बाबू की ऑडियो वायरल हो रही है. 📍(यूपी) प्रतापगढ़
हिन्दी
6
22
69
3K
Ravi Nath Dixit / M.9967088267
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT·
महोदय जी कृपया कृत्य करई से अवगत कराए
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT

#फिरोजाबाद_रेलवे_स्टेशन_पर_दुकानदार_की_लापरवाही_से_बड़ा_हादसा_टला, यात्री से ठगी फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खोली गई दुकानों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन का है, जहां एक दुकानदार की कथित लापरवाही और ठगी के कारण एक यात्री की जान जोखिम में पड़ गई। जानकारी के अनुसार, यात्री नीलांचल एक्सप्रेस से रायबरेली से आनंद विहार (दिल्ली) जा रहा था। स्टेशन पर उसने एक दुकान से सामान लेने के लिए ₹120 का ऑनलाइन भुगतान किया। ट्रांजैक्शन सफल होने के बावजूद दुकानदार ने सामान देने में आनाकानी की, जिससे यात्री का समय बर्बाद हुआ और इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन छूटने पर यात्री ने जान जोखिम में डालकर दौड़ लगाई और किसी तरह ट्रेन पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान वह कोच के दरवाजे पर चढ़ते समय सीढ़ियों पर फिसलकर दोनों घुटनों के ऊपर गिर गया। गेट पर लगे स्टील के हैंडल को मजबूती से पकड़ लेने के कारण उसकी जान बाल-बाल बच गई। हालांकि इस घटना में यात्री को गंभीर चोटें आईं और उसकी सैंडल भी प्लेटफॉर्म पर ही छूटकर गिर गई। घटना के बाद यात्री काफी देर तक सदमे और दर्द में रहा, लेकिन किसी तरह अपने गंतव्य के लिए यात्रा जारी रखी। इस पूरे घटनाक्रम में दुकानदार की भूमिका को बेहद गैर-जिम्मेदाराना माना जा रहा है, क्योंकि यदि समय पर सामान दे दिया जाता या भुगतान वापस कर दिया जाता, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती। यात्री ने आरोप लगाया है कि फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर ठेकेदारी प्रथा के तहत संचालित दुकानों में लगातार यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी स्टेशन परिसर में मौजूद कैमरों में रिकॉर्ड होने की संभावना जताई जा रही है। पीड़ित ने अपने ट्रांजैक्शन आईडी, UTR नंबर और पीएनआर (6303023613) सहित सभी साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए रेलवे प्रशासन और भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि दोषी दुकानदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दुकान को खाली कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह घटना रेलवे की व्यवस्थाओं और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है और यात्रियों को सुरक्षा व न्याय कब तक मिल पाता है। यह पूरी घटना प्लेटफार्म नंबर 3 की बताई जा रही है @RailMinIndia @RailMinIndia @RailwaySeva @IRCTCofficial @RailwayNorthern @UPGovt @myogiadityanath @AshwiniVaishnaw महोदय जी कृपया ट्रीटमेंट मुहैया करवाए, B4 में यात्रा कर रहे हैं यात्री सीट संख्या 38, 40,37 है तथा कार्रवाई भी सुनिश्चित कारए @PMOIndia @narendramodi @mygovindia @PIB_India @DDNewslive @airnewsalerts @MIB_India @HMOIndia @FinMinIndia @RailMinIndia @CyberDost @IndianCERT @RBI @NPCI_NPCI @UPGovt @Uppolice

हिन्दी
0
0
1
53
Ravi Nath Dixit / M.9967088267
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT·
सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी........, तालाब की जमीन पर धड़ल्ले से खनन, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र अंतर्गत शारदा सहायक खंड-49 के गोकुल पुल के बगल स्थित तालाब की जमीन पर इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया माड लोडर मशीन लगाकर तालाब की भूमि से लगातार मिट्टी निकलवा रहे हैं और उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से बेचने का काम किया जा रहा है। पूरे मामले में जिम्मेदार विभागों की चुप्पी अब सवालों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों के अनुसार दिन और रात दोनों समय मिट्टी खनन का कार्य जारी है, जिससे तालाब की मूल संरचना प्रभावित हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तालाब सार्वजनिक संपत्ति है और जल संरक्षण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन कराया जा रहा है। आरोप यह भी है कि मशीनों के उपयोग से राजस्व विभाग और खनन विभाग के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध खनन संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है और बरसात के मौसम में जलभराव व पर्यावरणीय समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं, तहसील प्रशासन और खनन विभाग की कार्यशैली को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी अमेठी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी भूमि और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। #सूत्र @myogiadityanath @UPGovt @CMOfficeUP @UpMining @dgpup @Uppolice @ChiefSecyUP @DMAmethi @amethipolice @PMOIndia @narendramodi @AmitShah @HMOIndia @MIB_India @mygovindia @112UttarPradesh
हिन्दी
2
0
1
247
Ravi Nath Dixit / M.9967088267
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT·
#तिलोई में गैस उपभोक्ताओं के साथ अव्यवस्था, रात 2 बजे घर से निकले लोग सुबह तक भटकते रहे Indian Oil Corporation से संबद्ध एम/एस फिलिंग सेंटर गैस एजेंसी, तिलोई में उपभोक्ताओं को भारी अव्यवस्था और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि एजेंसी द्वारा बिना किसी स्पष्ट सूचना के गैस सिलेंडर वितरण केंद्र बार-बार बदला जा रहा है, जिससे आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को रात लगभग 2 बजे ही अपने घरों से निकलना पड़ता है ताकि सुबह 3 बजे तक गोदाम पर लाइन में लग सकें। मंगलवार सुबह भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता गोदाम परिसर में घंटों लाइन लगाए खड़े रहे। लेकिन सुबह करीब 6 बजे गोदाम खुलने पर लोगों को जानकारी दी गई कि अब गैस वितरण गोदाम से नहीं बल्कि एसपीएन इंटर कॉलेज मैदान से किया जाएगा। अचानक वितरण स्थल बदलने की सूचना मिलते ही वहां मौजूद उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। जो लोग रात भर गोदाम पर लाइन लगाए रहे, उनकी पूरी लाइन बेकार हो गई। वहीं कुछ लोग पहले से एसपीएन इंटर कॉलेज मैदान में लाइन लगाए हुए थे। बाद में गोदाम से पहुंचे उपभोक्ताओं को वहां जाकर दोबारा लंबी लाइन में लगना पड़ा। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज से आए ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। उपभोक्ताओं का कहना है कि जिन लोगों की रिफिलिंग रसीद एजेंसी द्वारा काटी गई थी, उनका मोबाइल नंबर एजेंसी रिकॉर्ड में पहले से मौजूद है। इसके बावजूद वितरण केंद्र बदले जाने की सूचना फोन या संदेश के माध्यम से नहीं दी गई। लोगों का सवाल है कि जब उपभोक्ताओं का पूरा विवरण एजेंसी के पास उपलब्ध है तो समय रहते सूचना देने में आखिर क्या दिक्कत थी। क्षेत्र वासियों ने आरोप लगाया कि एजेंसी की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं का समय, श्रम और पैसा तीनों बर्बाद हो रहे हैं। कई लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस अव्यवस्था को कितनी गंभीरता से लेते हैं और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। @dmamethi @cdoamethi @amethipolice @UPGovt @CMOfficeUP @UPGovtNews @PMOIndia @Petroleum @HardeepSPuri @myogioffice @Uppolice
हिन्दी
0
1
1
68
Ravi Nath Dixit / M.9967088267
Ravi Nath Dixit / M.9967088267@PANDITRAVIDIXIT·
#अमेठी: तिलोई क्षेत्र में नहर की शील्ड पर खनन माफिया का कब्जा, दो दिन से जारी अवैध खुदाई अमेठी जनपद की तिलोई तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम सभा मियागंज से होते हुए जोराई का पुरवा जाने वाली छोटी नहर इन दिनों खनन माफियाओं के निशाने पर है। जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों से लगातार नहर की शील्ड को जेसीबी मशीनों की मदद से खोदकर बेचा जा रहा है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि मौके पर जेसीबी मशीन के साथ आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर नहर से मिट्टी और शील्ड सामग्री निकालकर बेची जा रही है, जिससे खनन माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं। इस अवैध खनन से जहां एक ओर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं प्रदेश सरकार के राजस्व को भी भारी क्षति हो रही है। पूरा मामला थाना इन्हौना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में ........... [नहर विभाग, तहसील प्रशासन व स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है,] जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह नहर की खुदाई होती रही तो आने वाले समय में सिंचाई व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण को लेकर संबंधित विभागों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #सूत्र @UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @GeologyMiningUP @dmamethi @amethipolice @cdoamethi @sdmtiloi #co_tiloi #thana_inhauna_polic @112UttarPradesh
Ravi Nath Dixit / M.9967088267 tweet media
हिन्दी
2
0
2
199