

वेद प्रकाश भारत
1.1K posts

@AmethiVed
Lecturer -SRMU;संवाददाता -पारदर्शी समाचार,इंटर्न- NBT; पूर्व में संवाददाता -दैनिक विश्ववार्ता अख़बार, पूर्व छात्र- बीबीएयू, लखनऊ; (X पर मेरे निजी विचार रहेंगे।)














दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया है अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है और ऑप्शन में पंडित लिखा है. ये प्रश्नपत्र जिसने भी तैयार किया है, सरकार उसे फौरन दण्डित और निलंबित नहीं करती तो इस देश के हर सवर्ण और ब्राह्मण को स्पष्ट संकेत जाएगा कि सत्ता में हमारी सुनने वाला कोई नहीं है. समस्त सवर्णों की ओर से मैं अपनी खुली नाराज़गी दर्ज करवाता हूँ और जान बूझकर किये गए इस निंदनीय कृत्य की घोर भर्त्सना करता हूँ.





#Lucknow के सरोजिनी नगर (अमौसी) स्थित संतकबीर नगर कॉलोनी के बच्चों की विधायक से भावुक अपील। 10 साल से बदहाल सिर्फ 300 मीटर की सर्विस लेन सड़क ने बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच पाती। @RajeshwarS73 @myogiadityanath @uppwdofficial











कुलपति महोदय के प्रति हृदय से आभार...!🙏🙏🙏💐 आज जो निर्णय मेरे हाथों में पहुँचा है, वह केवल एक आदेश नहीं यह मेरे संघर्ष, मेरे धैर्य और मेरे विश्वास की जीत है। मैं कुलपति महोदय, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ कि मेरे द्वारा दिए गए प्रतिनिधित्व पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए मेरे निष्कासन को रद्द किया गया। यह निर्णय न केवल एक शोधार्थी के भविष्य को सुरक्षित करता है, बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनशीलता, न्यायप्रियता और संवाद-प्रधान परंपरा को भी दर्शाता है। पिछले कई दिनों की कठिनाइयों, चिंता और मानसिक दबाव के बीच यह निर्णय मेरे लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। मैं विश्वविद्यालय के नियमों एवं आचार-संहिता का पालन करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ तथा शैक्षणिक कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाऊँगा। एक बार पुनः, कुलपति महोदय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को मेरी ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। Basant Kumar Kanaujiya 📚🖋️✍️✍️✍️✍️ @BbauSocialmedia @vcbbau



