Sabitlenmiş Tweet
ANIL KUMAR
2.4K posts

ANIL KUMAR
@AnilKumarMZN
Cabinet Minister @UPGovt . 3 Terms MLA . currently represents Purqazi (Assembly constituency) and is a member of @RLDparty
Muzaffarnagar Katılım Ocak 2017
317 Takip Edilen4.2K Takipçiler
ANIL KUMAR retweetledi

Remembering B. R. Ambedkar on his birth anniversary not only as the principal architect of the Indian Constitution, but as a figure of extraordinary discipline and profound humanity.
Beyond his monumental public contributions, his life reflected an unmatched dedication to knowledge. A true scholar, he devoted countless hours to study, often sacrificing rest in pursuit of learning. Firm in his convictions, he stood for dignity, equality, and meaningful social change. Yet, this towering intellect remained deeply grounded, reflected in his simplicity, compassion, and quiet grace.
A life of strength, wisdom, and humanity.
Not just remembered, but felt across generations.
- Agastya Chaudhary, RLD Sarathi intern
English

आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती के पावन अवसर पर मेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दतियाना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए बाबा साहब के विचारों समानता, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार और सम्मान दिलाने का कार्य किया।
हम सभी मिलकर बाबा साहब के सपनों का एक समरस, शिक्षित और सशक्त भारत बनाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष श्री प्रभात तोमर, ग्राम प्रधान चंद्रबोस, सुनील कुमार, मास्टर धर्मवीर, राजकुमार बी0डी0सी0, संजीव खोखर, सोनू चौधरी, योगेंद्र कुमार आदि सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
@myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP




हिन्दी

आज मुजफ्फरनगर में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जी द्वारा माता अहिल्याबाई होल्कर जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण हमारी संस्कृति और जनसेवा की परंपरा को सम्मान देने वाला क्षण रहा।
इसके बाद नुमाइश ग्राउंड में आयोजित रोजगार मेले में राष्ट्रीय लोकतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी सहित सभी अतिथियों के साथ शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। 100 से अधिक कंपनियों की भागीदारी से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, जो आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम है।
लगभग 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी हुआ, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
यह दिन युवाओं के सपनों को साकार करने और प्रदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को और मजबूत करता है।
@myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP




हिन्दी

#मुरादाबाद
आज जनपद मुरादाबाद के प्रदीप फार्म हाउस, भीकनपुर में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित भाईचारा एवं समरसता समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित जनों के साथ सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे के मूल्यों को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बाबा साहब के विचार आज भी हमें एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
हम सभी का कर्तव्य है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में भेदभाव को समाप्त कर एकजुटता और सौहार्द की भावना को आगे बढ़ाएं!
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनय चौधरी,मंडल अध्यक्ष चौधरी सरजीत सिंह,जिला अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी,सरदार सिंह भन्डुला,शाहनवाज मलिक,पीयूष चौहान,राहुल बालियान,अमरजीत सिंह,रोबिन चौधरी,पुनीत पुरोहित,अमन ढिल्लों सहित कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे!
@jayantrld @Office_ChJayant @myogioffice @myogiadityanath @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP




हिन्दी

मेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पचेंडा कलां की होनहार बेटी प्रज्ञा पुत्री सुशील कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट लगन से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनका चयन असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पद पर होना न केवल उनके परिवार, बल्कि समस्त क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
प्रज्ञा की यह सफलता हमारी बेटियों की शक्ति, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने का संदेश देगी।
होनहार बेटी प्रज्ञा को मेरे व राष्ट्रीय लोकदल परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
@myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP

हिन्दी

आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में विधायक निधि से निर्मित सी0सी0 रोड का लोकार्पण किया व क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि गांव की प्रगति और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित साथियों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय आग्रह किया कि दिनांक 13 अप्रैल 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित विशाल जनसभा/रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार में मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी का भव्य स्वागत करें तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
@myogiadityanath @myogioffice @UPGovt @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP




हिन्दी

ग्राम शकरपुर में नवसृजित बहुउद्देशीय किसान सहकारी समिति के शुभारंभ का आज मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह केवल एक संस्था का उद्घाटन नहीं, बल्कि गांव की आत्मनिर्भरता, किसानों की समृद्धि और सामूहिक विकास के एक नए युग की शुरुआत है।
सहकारी समिति की भावना ही है“एकता में शक्ति और सहयोग में समृद्धि”यह समिति किसानों को सस्ती दरों पर खाद, बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराएगी,उचित मूल्य पर फसल की बिक्री सुनिश्चित करेगी,आर्थिक सहायता और ऋण की सुविधा प्रदान करेगी,
और गांव के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित करेगी।
इसी अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित साथियों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि दिनांक 13 अप्रैल 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित विशाल जनसभा/रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार में मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी का स्वागत करें तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस गरिमामयी अवसर पर मेरे साथ डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह जी, सहकारी समिति के सभापति श्री धीर सिंह प्रधान जी, उपसभापति श्री अमित कुमार जी, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव श्री अशोक बालियान जी, श्री विदित मलिक जी, श्री अमित कुमार पिन्ना जी, श्री जगपाल नेताजी, श्री पंकज त्यागी जी, मंडल अध्यक्ष श्री अजय पवार जी, श्री संदीप वर्मा जी, श्री अनिल गौतम जी, श्री संदीप चेयरमैन जी, श्री ओम सिंह प्रधान जी, श्री बिट्टू शकरपुर जी, श्री राहुल गुर्जर जी, श्री मनोज नूरनगर जी, श्री मनोज जोधा जी सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
@myogiadityanath @myogioffice @UPGovt @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP




हिन्दी

13 अप्रैल 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार में मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के आगमन को लेकर आज कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री तरसपाल मलिक जी, मंडल अध्यक्ष श्री प्रभात तोमर जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी जी,जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल श्री संजय राठी जी मौजूद रहे।
@myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP


हिन्दी

#लखनऊ
आज लोकभवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में माननीय मंत्रीगणों के साथ सहभागिता की।
बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए।
@myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @UPGovt @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP



हिन्दी

#मुजफ्फरनगर
आज लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर के परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘स्कूल चलो अभियान 2026- 27' एवं पुस्तक वितरण समारोह' का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का डिजिटल माध्यम से प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण का एकमात्र सशक्त मार्ग है। हमारा संकल्प है कि उत्तर प्रदेश का हर बच्चा स्कूल जाए और शिक्षित बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे।
इस दौरान मा0 राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल जी,राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष श्री संजय राठी जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी, मुख्य विकास अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
@myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP




हिन्दी

रामअवतार कलसानिया द्वारा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी जैसे महान किसान नेता पर की गई अभद्र टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए,वह कम है। यह न केवल एक महान व्यक्तित्व का अपमान है,बल्कि देश के करोड़ों किसानों की भावनाओं को आहत करने का भी कार्य है।
चौधरी चरण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने न केवल किसानों की आवाज को देश की मुख्यधारा तक पहुंचाया, lबल्कि उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने का भी ऐतिहासिक कार्य किया।
ऐसे महान राष्ट्रनिर्माता के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। यह समाज में गलत संदेश देती है और हमारी सांस्कृतिक एवं नैतिक मर्यादाओं के विपरीत है।
मैं इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ और संबंधित व्यक्ति से अपेक्षा करता हूँ कि वे तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
हम सभी का कर्तव्य है कि देश के महान नेताओं के सम्मान को बनाए रखें और उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें।
@RLDparty @Office_ChJayant

हिन्दी

#विधानसभा_पुरकाजी_मुजफ्फरनगर
विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी के समग्र विकास हेतु त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ₹5 करोड़ की महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
यह स्वीकृति न केवल क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करेगी,बल्कि सड़क,जल निकासी,विद्युत,शिक्षा एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के विस्तार को नई गति प्रदान करेगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता,दूरदर्शी सोच एवं विकासोन्मुख नेतृत्व का प्रतीक है। विधानसभा पुरकाजी की समस्त जनता की ओर से उनके प्रति कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
@myogiadityanath @myogioffice @UPGovt @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP

हिन्दी

#लखनऊ
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व एवं जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
@myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP

हिन्दी

#विधानसभा_पुरकाजी_मुजफ्फरनगर
आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छपार में होम्योपैथिक चिकित्सालय के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल जी एवं सभी गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
यह चिकित्सालय क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
स्वस्थ क्षेत्र, सशक्त समाज — यही हमारा संकल्प है।
@myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP




हिन्दी

#मुजफ्फरनगर
आज मुजफ्फरनगर में Health Paradise Hospital के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फीता काटकर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया और जनसेवा के इस पुनीत कार्य की शुरुआत का साक्षी बना।
यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। हमारा सतत प्रयास है कि हर नागरिक तक समय पर उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा पहुंचे और किसी को भी इलाज के अभाव में कष्ट न उठाना पड़े।
इस सराहनीय पहल के लिए अस्पताल प्रबंधन एवं समस्त टीम को हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह संस्थान जनसेवा का एक आदर्श केंद्र बनेगा।
@myogiadityanath @myogioffice @jayantrld @Office_ChJayant @MalikBirpal @RLDparty @BJP4UP




हिन्दी

