Ayush Chaudhary
17.1K posts

Ayush Chaudhary
@Ayush91
Lawyer, Student. Strength and honor. जीवन मे प्रीत है,होंठो पे गीत है, बस यही जीत है सुन ले राही।



'राजकुमार भाटी की बात को समझ जाएंगे तो उन्हें सम्मान करेंगे'- वरिष्ठ पत्रकार @AskThePremKumar ने किस सवाल पर दिया ये जवाब ? देखिए @VidyaNathJha | #Brahmastra | #RajkumarBhati #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #PDA







श्री राजकुमार भाटी जी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय अक्षम्य है। ब्राह्मण समाज पर उनकी इस दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय या मजहब के विरुद्ध इस प्रकार की अमर्यादित बयानबाज़ी न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य भी करती है। यद्यपि राजकुमार भाटी जी ने अपने बयान पर माफ़ी माँग ली है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को यह समझना होगा कि समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है, न कि समाज को जातियों में बाँटकर विष फैलाने की। अतएव किसी भी जाति-धर्म या मजहब के ख़िलाफ़ बोलने से ऐसे लोगों को बचना चाहिये। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र, संस्कृति और समाज को दिशा देने का कार्य किया है, ऐसे समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जा सकते। मैं जल्द ही मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से मिलकर इस बयान पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराऊँगा और आग्रह करूँगा कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति ब्राह्मण समाज या किसी भी जाति-वर्ग के विरुद्ध बदजुबानी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाजवादी पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय, सम्मान और भाईचारे की रही है। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी उस मूल विचारधारा के विपरीत है और समाजवादी पार्टी को कतई स्वीकार्य नहीं है। श्री अखिलेश यादव जिन्दाबाद, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद।

















