
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का अखिल भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग आज दिनांक 9 मार्च से प्रारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ( @MParandeVHP ) का मार्गदर्शन मिला।
देश भर के 42 प्रान्तों से 334 शिक्षार्थी व विभिन्न विषयों के 40 शिक्षक वर्ग में सम्मलित हुए।
इस वर्ग के उद्घघाटन सत्र में पूज्य संत श्रीरामानन्द प्रभु जी से धाम आश्रम, विश्व हिंदू परिषद संयुक्त मंत्री माननीय स्थानुमालयन जी, केंद्रीय सह मंत्री केशव राजू जी, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री विवेक कुलकर्णी जी, तेलंगाना प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री नृसिंहामूर्ति जी, प्रांत मंत्री लक्ष्मीनारायण जी, प्रांत सह मंत्री रमेश जी, श्री भानु जी, बजरंग दल बेंगलोर ओर भाग्यनगर क्षेत्र के संयोजक श्री वीर कुमार स्वामी, लखनऊ क्षेत्र संयोजक श्री पुरणेंद्र जी शाही, मेरठ क्षेत्र संयोजक श्री अनुज जी वालिया, भोपाल क्षेत्र संयोजक श्री विश्व वर्धन जी भट्ट, आदि उपस्थित रहे।




हिन्दी














































