
Bamcef News (बामसेफ न्यूज)
42 posts

Bamcef News (बामसेफ न्यूज)
@BamcefNews
बहुजनों के हक की आवाज यहां उठाई जाती है. आप हमें Follow कीजिए.



जो आज रो रही है, वह कोई साधारण, कमजोर लड़की नहीं है। वह अनुष्का है वह अनुष्का, जिसने पिता के अभाव में घर की कमान संभाली, पढ़ाई पूरी की, पत्रकारिता का सपना देखा और आज पटना विश्वविद्यालय की हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन खड़ी है। अब सोचिए... जब कोई बेटी इस तरह आगे बढ़ती है, अपनी आवाज़ बुलंद करती है, तो कुछ लोग क्या करते हैं? पोस्टर फाड़ते हैं। चरित्र पर कीचड़ उछालते हैं। सबसे आसान हथियार वही चुनते हैं चरित्र हनन! यह कोई नई बात नहीं है, मित्रों यह तो सदियों पुरानी मानसिकता है जब कोई महिला शक्ति जागृत होती है, तब सबसे पहले उसकी पवित्रता पर ही प्रहार किया जाता है। क्योंकि यही सबसे कमज़ोर कड़ी लगती है उन्हें। पर सवाल यह है क्या हमारा समाज अब भी इतना छोटा है? क्या हमारी सभ्यता अब भी इतनी संकीर्ण है कि एक बेटी की सफलता देखकर उसका चरित्र ही निशाना बनाया जाए? नहीं! यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सच है बहुत आम हो गया है यह सब पर याद रखिए... जो बेटियाँ आज संघर्ष कर रही हैं, वे कल की भारत माता की असली शक्ति हैं। और जब तक भारत में माँ-बहन-बेटी की रक्षा का भाव है, तब तक कोई भी गुंडागर्दी, कोई भी कीचड़ उछालना व्यर्थ है।



साथियों, मुझे नहीं लगता सुसाइड के अलावा मेरे पास कोई ऑप्शन बचा हुआ है । मैंने बहुजन समाज की आवाज उठाई तो मेरे फ़ोन को छीनने की कोशिश की गई। चमार बोला गया। फिर भी मैंने कहा रुचि तिवारी भटकी हुई है और इसे माफ कर दिया जाना चाहिए । आपने सारी वीडियोज़ देखी। इस लड़की ने झूठा नैरेटिव गढ़ा। कहा ब्राह्मण होने की सजा दी गई। जब मैंने पत्रकारिता की डिग्री मांगी तो 6 दिन बाद फ़र्जी आरोप लगा रही है नवीन ने इसके कपड़े में हाथ डाला 😂😂 अब ये बताए कहा हुआ ऐसा, कौन कौन गवाह है और दिल्ली पुलिस से सीसीटीवी निकालने की मांग मैं कर रहा हूँ और मेरा और रुचि का नार्को टेस्ट कराया जाए । रुचि तिवारी के सारे हथकंडे फेल होने के बाद अब सबसे घटिया हरकत पर उतर आई है। @BhimArmyChief @Mayawati आप लोग कुछ बोलेंगे या नहीं ।मेरा मनोबल अब टूट रहा है । मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा है । जबकि मैं दूध की तरह साफ़ हूँ । सैकड़ों लोग गवाह हैं कि नवीन कुमार नंदन पूरी तरीके से सही है ।









