ًबेख्याली𐦂

39.3K posts

ًबेख्याली𐦂 banner
ًबेख्याली𐦂

ًबेख्याली𐦂

@Be_khyali

मृत्यु शैय्या .. Katılım Ekim 2018
4 Takip Edilen91.7K Takipçiler
Sabitlenmiş Tweet
ًबेख्याली𐦂
यदि तुम दुःखी हो, तो मैं तुम्हे बेहद ख़ास और करीब दिखूंगा। यदि तुम खुश हो, तो मैं तुम्हें नकारात्मक और फ़ालतू व्यक्ति दिखूंगा। मैं दुःख का साथी हूँ, जब दुःख रहे तभी आना, खुशियों का साथी तुम कहीं और ढूंढ लो। वादा करता हूं दुःख में तुम्हे टूटने नहीं दूँगा, गिरने नहीं दूँगा!!
हिन्दी
27
233
909
113.5K
Sapna Sorout
Sapna Sorout@SapnaSorou71195·
@Be_khyali Mere jajbaat likh diye ..meri kahani hi likh di apne ...ye ek ek sabad sach hain . .
हिन्दी
1
0
1
322
ًबेख्याली𐦂
प्रिय मनपंसद, नया साल हमलोगों के लिए बेहद दुर्भाग्य एवं मजबूरी के साथ आया। हमारी नोंक झोंक कब अलगाव में बदल गई और हम एक दूसरे से अलग रहने लगे। मैने हमेशा अपने दिल में तुम्हे सबसे उच्च स्थान दिया है। प्रेम इतना की मैने हमेशा अपना बच्चा जैसा चाहा है। मेरा सदैव कोशिश रही है कि मैं तुम्हे सुरक्षा दूं, तुम्हारी चाहतों को अपने सीने से लगा के घूमूं। मेरी हर कोशिश शायद आज कम पड़ गई। मेरी मोहब्बत को तुमने मोड़ दिया और एक उल्टी दिशा दे दी। जीवन में एक चीज सीखा हूं कि कोई कितना भी लड़ ले जब तक कोई तीसरा दो लोगो के बीच नहीं आ जाता तब तक वो दो लोग अलग नहीं होते। शायद हमारा अलग होना ब्रह्मांड ने चुना हो, शायद उनके कहानियों में हमारी आस्था एक साथ रहने की नहीं रही हो। मै अपने भीतर एक क्रूर व्यक्ति को देख पा रहा हूं जो जाने अनजाने तुम्हे तकलीफ और दर्द दिया है। तुम्हारा होना और न होना शायद मैने कभी समझा ही नहीं। तुम्हारी प्यार की गम्भीरता कभी माना ही नहीं। मुझे लगा तुम अंत तक मेरे साथ के लिए बनी हो। कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता परन्तु मैं भूल गया कि इंसान का स्वभाव ही है बदलाव। शायद वो क्षण आ गया जहां हमारी कहानी किसी अंधेरे मोड़ के बाद ओझल हो जानी थी। काश एक आखिरी बार मिल लेता, हर गीले शिकवे समाप्त हो जाते। काश तुमने जाने का नहीं सोचा होता। काश, मै तुम्हे रोक पाता। एक हारा हुआ इंसान, एक असफल इंसान न तो प्यार कर सकता है और न ही घर में इज्जत कमा सकता है। आज मैं बेहद अकेला महसूस कर रहा हूं। खुद को कमरे में बंद किए सिसकियों को सुन रहा हूं। इस उम्मीद के साथ जाग रहा हूं कि वो आ जाए। वो वापस न लौटे। खैर!!! मै शायद उसे डिजर्व नहीं करता। अच्छा है, एक अयोग्य व्यक्ति को उसने औकात दिखा दी। अब दुबारा किसी से प्रेम करने की हिम्मत नहीं करेगा।
हिन्दी
7
40
162
13.4K
विस्मित...
विस्मित...@Sushant_k04·
@Be_khyali लोग जाना चुनते हैं क्यूंकि वह उनका सहूलियत होता है। हमारे जैसे भावुक एवं पछतावों से भरे हुए लोगों का कोई नहीं होता। प्रेम जैसा वात्सल्य भाव जिसमें हम अपना सर्वस्व लुटाने को तैयार होते हैं, अन्त में वह हमें महज़ पीड़ा के सिवा कुछ नहीं देकर जाता। प्रेम नियति से निर्मित है। ॐ
हिन्दी
1
0
1
297
Virat Pragpura
Virat Pragpura@ShreeRamVirat·
@Be_khyali प्रिय मित्र मे आपकी बात से सहमत हूं
हिन्दी
1
0
0
251
Hitesh Dabhi
Hitesh Dabhi@HiteshDabhi95·
@Be_khyali बहुत खूब लिखा है,आपने🙏🙏
हिन्दी
1
0
0
266
ًबेख्याली𐦂
दो-हज़ार-छब्बीस में आपका स्वागत है। साल बीतते हैं और कुछ एहसास नहीं होता। एक-एक करके तमाम मुख्य वर्ष बीतते जा रहे हैं और मैं अभी भी उसी मोड़ पे खुद को ढूंढ रहा हूं जहां मैने अपनी बरबादी लिखी थी। उम्मीद करता हूं यह नववर्ष आपको स्वस्थ रखें और आगे ले जाए। प्रसन्न रहें, आबाद रहें।
हिन्दी
3
50
199
13.5K
तीखासच
तीखासच@teekhasach_·
@Be_khyali अब तुम मुझे समझो इससे पहले मुझे खुद से ये कहना होगा, हर बार गये थे तुम इस बार मुझे जाना होगा।
हिन्दी
1
2
3
358
ًबेख्याली𐦂
एक वक्त के बाद आप इंतजार करना बंद कर देते हैं। उम्मीदों का चिराग अपने आप बुझने देते हैं। वक्त इतना बेरहम है कि आपको हर हाल में जीना सीखा देता है। जो पहले इंतजार करता था, वो आंखे मृत हो चुकी होती हैं। अब आप जोर नहीं लगाते, आप बल नहीं देते, आप अपनी हद को समझने लगते हैं। अब धुंधला हो जाना ही सुख है। उस का न दिखना ही राहत है। जीवन में और भी मसले हैं, उन्हें सुलझाना अब प्राथमिकता है।
हिन्दी
5
55
218
15.8K
ًबेख्याली𐦂
@imahirkhan आपके लिए शुभकामनाएँ और धन्यवाद मित्र पढ़ने के लिए। 🙌❤️
हिन्दी
1
0
1
481
ًबेख्याली𐦂
@MonkHouseholder अनहोनी पर हमारा कोई जोर नहीं। हम समझते हैं आप व्यवहारिक जीवन में यकीन करते हैं, आप भी बिल्कुल सही हैं। धन्यवाद 🙌❤️
हिन्दी
1
0
1
227
मोक्ष 🥀
मोक्ष 🥀@MonkHouseholder·
@Be_khyali भाई अग सिर्फ डेंगू हो गया तो सारी शायरी ग़ज़ल प्रेम प्यार के कीड़े भी मर जाएंगे आपके इतनी बड़ी बड़ी बातें मत करो🤤
मोक्ष 🥀 tweet media
हिन्दी
1
0
1
326
ًबेख्याली𐦂
आख़िरी ख़त तुम्हारे नाम... प्रियतमा, यदि जीवन में तुम कभी न मिली, तो मैं जीवन भर तुम्हारे शहर में रहना पसंद करूंगा, जहां तुमने अपना बचपन बिताया है। तुम्हारे बिताए उन जगहों पर शाम बिताऊंगा, तुम्हारे जिए बचपने में अपनी जिंदगी के धुन लिखूंगा। अपनी प्रेम भावनाओं को तुम्हारी यादों में सिंचूंगा। तुम्हें याद है, हम उन जगहों के बारे में बात करते थे जहां हम साथ जाना चाहते थे। प्रेम विवश होता है, परंतु आज़ाद होता है। प्रेम बेबस होता है, परंतु अनंत विस्तृत होता है। मैं वो आज़ादी हूं, वो अनंत हूं। मैं खुले छत पर सोकर तुम्हारी राह आसमान में तकूंगा, हवाओं के स्पर्श को तुम्हारा स्पर्श समझूंगा, गिरे हुए फूल को तुम्हारे एहसास की तरह संभालूंगा। मेरा प्रेम फिल्मी और दिलकश लग सकता है, परंतु जो है, यही है। मेरे भीतर तुम्हारे लिए एक जीवित संघर्ष है, जिसे मैं बयां नहीं कर सकता। जब मुझे लगता है कि मैंने इस बारे में बहुत बार बात कर ली है, तो मैं बस पीछे हट जाता हूं और तुम्हें वो सबकुछ करने को छोड़ देता हूं जो तुम कर रही हो। मैं अपनी तकलीफों को पीकर तुम्हें प्रसन्न देखना पसंद करता हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है दूर होने में, तुम्हारी मुफ्त की आत्मघाती सहानुभूति खत्म हो गई है। तुम्हारा अस्तित्व मेरे मस्तिष्क में है, जीवन में नहीं। तुम मेरे विचार हो, तुम मेरी परिधि हो, तुम जीवन का सार हो, परंतु सबकुछ नहीं हो। तुम्हें जाना होगा। विचारों को मुझे मारना होगा, वो घर मुझे छोड़ना होगा जहां मैंने तुम्हें देवी तुल्य मूर्ति बनाकर रखा हुआ है। तुम मेरी ईश्वर हो, लेकिन सबकुछ नहीं हो। तुम्हें अब धीरे-धीरे लिखना बंद कर दूंगा। तुम्हारे लिए लिखे खत का ये आखिरी सिलसिला है। बेख़्याली...
हिन्दी
9
86
319
22.7K
ًबेख्याली𐦂
@The_Tripurari मेरे पास बस यही शब्द हैं ‘धन्यवाद’, मगर इसमें छिपी भावना अनंत है। तहे दिल से आपको स्नेह और शुभाशीष ❤️🙌
हिन्दी
0
0
1
283
अंश
अंश@The_Tripurari·
@Be_khyali मानो ऐसा लग रहा प्रेम का वसंत पुनः नहीं आएगा🥹!!
हिन्दी
1
0
0
272
ًबेख्याली𐦂
@teekhasach_ आपके प्रति हृदय से कृतज्ञता अर्पित करता हूँ। धन्यवाद ❤️🙌
हिन्दी
1
0
1
344
तीखासच
तीखासच@teekhasach_·
@Be_khyali प्रेम अब मेरे लिए कमज़ोरी नहीं, सीख बन चुका है। मैं अब अपने भीतर एक नया जीवन गढ़ूंगा तुम्हारे बिना, तुम्हारी छाया तक बिना। अब मैं खुद को इतना मज़बूत बनाऊंगा कि तुम्हारी याद भी मुझे हिला न सके। ये मेरा आख़िरी ख़त है तुम्हारे लिए नहीं, अपनी मुक्ति के लिए।
हिन्दी
1
0
4
614
Chaste Monk
Chaste Monk@chastemonk·
@Be_khyali लिखना।। ❤️‍🩹❤️‍🩹
हिन्दी
1
0
0
453
खुदगर्ज लडकी
खुदगर्ज लडकी@khudgarajladki·
@Be_khyali पढ़कर ऐसा लगा जैसे किसी ने अपनी रूह को शब्दों में उतार दिया हो। यह प्रेम का अंत नहीं, उसकी सबसे गहरी अभिव्यक्ति है। कुछ रिश्ते ख़त्म नहीं होते, बस रूप बदल लेते हैं।
हिन्दी
1
0
5
713