(पांडे बाबा)अयोध्या वाले
20.9K posts

(पांडे बाबा)अयोध्या वाले
@Bhimduttapande2






यूपी में कल रात की पीक डिमांड 30395 MW थी। लेकिन लगता है कुछ लोग उत्तर प्रदेश को बदनाम करने का प्रण करके बैठे हैं… पहले सिर्फ पाँच गाँवों में बिजली आती थी तो उन्हें समस्या नहीं लगती थी। अब पूरे राज्य में बिजली आती है, हर गाँव हर गली में roster के अनुसार 18 से 24 घंटे आती है। लेकिन कुछ गाँव या कुछ शहरों के कुछ मुहल्लों में व्यवधान आता है तो बड़ी बात बन जाती है। यूपी में ‘बत्ती गुल’ ‘बिजली संकट’ और ‘बिजली व्यवस्था ध्वस्त’ जैसी क्षवि बनाते और बनवाते हैं। यह राज्य का और उसके विद्युत कर्मियों का अपमान है। वास्तविकता यह है कि: - प्रदेश के 75 जिलों में लगभग 58 हज़ार ग्राम पंचायतें हैं। लगभग 3 लाख विद्युतीकृत गाँव और मजरे हैं। सब जगह विद्युत आपूर्ति हो रही है। - साथ ही 762 नगरीय निकाय हैं जिनमें 17 महानगर/नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायतें आती हैं। इनमें भी निरंतर विद्युत आपूर्ति जारी है। - जिन जगहों पर बिजली आपूर्ति में आई समस्या का उदाहरण दिया जा रहा है वे गिनती की जगहें हैं। जिनमें कुछ ग्रामीण क्षेत्र तथा चार पाँच शहरों के कुछ ही मुहल्लों का विशेष समावेश है। उन्हें भी दो दिन पहले ही ठीक कर लिया गया है। - राज्य के 503 माननीय विधायकों/एमएलसी में से सभी से सम्पर्क में रहता हूँ। और परम्परागत समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव लेता रहता हूँ। - इनमें से बिजली व्यवस्था पर हाल में पाँच लोगों के कुछ सुझाव भी मिले हैं जो शिरोधार्य है। उन पर भी कार्य होगा। भीषण गर्मी में बढ़ी हुई माँग के बीच स्थानिक तकनीकी, प्राकृतिक या मानवीय कारणों से कहीं-कहीं आकस्मिक समस्या आ रही है। उन्हें ठीक करते हुए हम जनता की सेवा में निरंतर लगे हुए है। आपका संयम और सहयोग प्रार्थनीय है। सबको शुभकामना। @narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh @UPPCLLKO @PVVNLHQ @KESCoHQ #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #HumaraUP #VikasExpress

@aksharmaBharat मंत्री जी प्रयागराज में फाफामऊ गाँव फीडर की लाइट एक घंटे से कटी हुई है, जनता बेहाल है इस गर्मी में🙏 कुछ कीजिये













